SIP Calculation: 2000 की SIP से तैयार होगा ₹20 लाख का फंड, लगेंगे इतने साल; बाद में हर महीने मिलेंगे हजारों रुपये
SIP Calculation: ₹20,000 की सैलरी पर भी ₹20 लाख का फंड बनाना संभव है, जिसके लिए ₹2,000 मासिक SIP में 20 साल तक निवेश करना होगा। यह छोटी बचत भविष्य में ...और पढ़ें
HighLights
₹20,000 सैलरी पर ₹2,000 मासिक SIP निवेश करें।
20 साल में ₹20 लाख का मजबूत फंड तैयार होगा।
SWP से भविष्य में ₹16-17 हजार मासिक आय पाएं।
नई दिल्ली। अक्सर लोगों का मानना होता है कि अच्छी बचत और बड़ा फंड (savings) तैयार करने के लिए लाखों की सैलरी होना जरूरी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ 20,000 रुपये महीने की सैलरी कमाने वाला इंसान भी लाखों का फंड जोड़ सकता है? सुनने में ये शायद बहुत मुश्किल लग सकता है, लेकिन आप सिर्फ ₹20000 की सैलरी पर भी लाखों जोड़ सकते हैं।
जागरण बिजनेस ने पर्सनल फाइनेंस एडवाइजर सुशील जैन (Personal Finance Expert) से बात की और जाना कि कैसे छोटी सी बचत कर के आप अपने भविष्य के लिए लाखों रुपए जोड़ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने लिए ₹20 लाख का फंड तैयार कर पाएंगे, साथ ही आप रिटायरमेंट (Retirement) में अपने लिए कैसे रेगुलर इनकम ले पाएंगे।
कैसे बनेगा लाखों का फंड?
एक्सपर्ट सुशील जैन का कहना है कि, अगर आपकी सैलरी 20,000 रुपये महीना है, तो आप 20 साल में 20 लाख रुपये का फंड आसानी से तैयार कर सकते हैं:
- सैलरी: ₹20,000 महीना
- निवेश (SIP): ₹2,000 महीना (सैलरी का 10%)
- निवेश अवधि: 20 साल
- एवरेज रिटर्न: 12%
- तैयार होने वाला फंड: लगभग ₹20 लाख
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप रोजाना महज 70 रुपये बचाकर महीने के 2,000 रुपये किसी अच्छी म्यूचुअल फंड एसआईपी (SIP) में निवेश करते हैं, तो 20 साल की अवधि में 12% रिटर्न के हिसाब से आपके पास करीब 20 लाख रुपये का मजबूत फंड जमा हो जाएगा।
बाकी के ₹18000 में कैसे चलाएं घर?
कम सैलरी सुनकर अक्सर ये सवाल उठता है कि घर का खर्च कैसे चलेगा और क्या जिंदगी सिर्फ बचत करने में ही निकल जाएगी? इस पर एक्सपर्ट का सुझाव है कि थोड़ी सी स्मार्ट बजटिंग से आप आज की जिंदगी को भी एन्जॉय कर सकते हैं और बचत भी जारी रख सकते हैं:
खबरें और भी
- अगर आप किसी महानगर के सही इलाके या टियर-2/टियर-3 शहरों में 1 बीएचके (1 BHK) मकान लेते हैं, तो उसका किराया लगभग 8,000 से 10,000 रुपये तक हो सकता है।
- घर के खाने-पीने और अन्य जरूरतों पर लगभग 4,000 से 5,000 रुपये खर्च किए जा सकते हैं।
- इसके बाद बचे पैसों में से 3,000 रुपये महीने में एक बार परिवार के साथ बाहर घूमने पर खर्च कर सकते हैं
20 साल बाद कैसे होगी रेगुलर इनकम?
एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर 20 साल बाद आपके पास 20 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाता है और आप उस पर कंजरवेटिव होकर 10% का भी रिटर्न मान लें, तो सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) के जरिए आपको हर महीने लगभग 16,000 से 17,000 रुपये घर बैठे मिलने लगेंगे। यानी आज की छोटी सी बचत और थोड़ा सा अनुशासन आपको भविष्य में आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकता है और आपकी आज की कमाई के बराबर पैसिव इनकम का जरिया बन सकता है।