SIP Calculation: 5000 रुपये की एसआईपी से 20 साल बाद कितना फंड तैयार होगा, देखें कैलकुलेशन
म्यूचुअल फंड एसआईपी आज पॉपुलर निवेश विकल्प बन गया है। एसआईपी के जरिए आप म्यूचुअल फंड में किस्तों में पैसा निवेश कर सकते हैं। आज हम जानेंगे कि अगर कोई ...और पढ़ें
-1770290646041_m.webp)
नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड एसआईपी आज पॉपुलर निवेश विकल्प बन गया है। एसआईपी के जरिए आप म्यूचुअल फंड में किस्तों में पैसा निवेश कर सकते हैं। आज हम जानेंगे कि अगर कोई 20 साल के लिए हर महीने 5000 रुपये निवेश करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर कितने पैसे मिलेंगे?
कैलकुलेशन
- निवेश रकम- हर महीने 5000 रुपये
- निवेश रिटर्न- 12 फीसदी
- निवेश अवधि- 20 साल
अगर कोई व्यक्ति 20 साल के लिए हर महीने 5000 रुपये निवेश करता है, तो 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से उसे 33,40,000 रुपये मिल सकते हैं। इन 20 सालों में आपका मूलधन 10,20,000 रुपये हो जाएगा। इस तरह से आपको केवल रिटर्न में ही 23,20,000 रुपये मिल जाएंगे।
म्यूचुअल फंड में आज हर कोई निवेश तो करना चाहता है, लेकिन ये समझ नहीं आता कि कौन-से फंड में निवेश किया जाए। हमने इसे लेकर आशियाना फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ अनिरुद्ध गुप्ता से बातचीत की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने कौन-से फंड में निवेश करने की सलाह दी है।
Top Mutual Funds: किस फंड में करें निवेश?
- HDFC फ्लेक्सी कैप
- कोटक फ्लेक्सी कैप फंड
- ICICI प्रू लार्ज कैप फंड
- SBI लार्ज एंड मिड कैप फंड
- आदित्य बिड़ला सन लाइफ निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड
म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले रखें ये ध्यान
1. जल्दी रिटर्न की उम्मीद
अक्सर निवेशक एसआईपी को शॉर्ट टर्म निवेश मान लेते हैं। लेकिन इसका फायदा हमें लंबे समय तक निवेश करने भी दिखता है। ये देखा गया है कि अगर कोई फंड 6 या 1 साल में उम्मीद जितना रिटर्न न दें तो उसे बेकार मान लिया जाता है। म्यूचुअल फंड एसआईपी में धैर्य सबसे महत्वपूर्ण है।
2. बाजार में गिरावट
जब शेयर बाजार में लगातार गिरावट आती है, तो ऐसी स्थिति में निवेशकों के मन में डर बैठ जाता है। लेकिन ये समय निवेश के लिए सबसे बेहतर है। आप इस समय सामान्य निवेश रकम पर फंड की ज्यादा यूनिट खरीद सकते हैं। इसलिए बाजार के गिरावट की डर से एसआईपी से पैसे निकालना सही नहीं है।
3.लंबे समय निवेश पर होगा असली फायदा
म्यूचुअल फंड एसआईपी का फायदा तभी मिलेगा जब आप इसे लंबे समय तक करें। लंबे समय तक निवेश करने पर आपको कम्पाउंडिंग का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलेगा।
4.Step Up चुनें
म्यूचुअल फंड में आपको स्टेप अप का ऑप्शन मिलता है। ये काफी फायदेमंद होता है। स्टेप अप के जरिए आप निवेश की रकम को हर साल कुछ फीसदी तक बढ़ा सकते हैं। आप जितना ज्यादा निवेश करेंगे आपको उतना ही ज्यादा फायदा होगा।
(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।