सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SIP Calculation: सिर्फ 500 रुपये की एसआईपी से कैसे बनाएं 50 लाख का कॉर्पस, कितने समय तक करना होगा निवेश?

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 04:58 PM (IST)

    म्यूचुअल फंड में हर महीने 500 रुपये की एसआईपी से 50 लाख रुपये का कॉर्पस कैसे बनाया जा सकता है, इसकी गणना यहां दी गई है। साथ ही, पिछले 5 सालों में सबसे ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    SIP Calculation: म्यूचुअल फंड में आज ज्यादातर लोग किस्तों में निवेश करते हैं। म्यूचुअल फंड एसआईपी का ही फायदा है कि इसके जरिए आप छोटे अमाउंट में निवेश कर सकते हैं। आज हम इसलिए एक छोटी रकम की ही कैलकुलेशन करेंगे। 

    आज हम जानेंगे कि अगर आप एसआईपी के जरिए हर महीने 500 रुपये निवेश करते हैं तो आपके पास कब तक 50 लाख का कॉर्पस बनकर तैयार होगा। आइए इसे कैलकुलेशन की मदद से समझते हैं। 

    कैलकुलेशन

    • निवेश रकम- 500 रुपये
    • निवेश रिटर्न- 12 फीसदी
    • निवेश अवधि- 39 साल 

    अगर आप एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में हर महीने 500 रुपये निवेश करते हैं तो 39 साल बाद आपको 52.67 लाख रुपये मिलेंगे। इतने सालों में आपकी निवेश रकम 2,34,000 रुपये होगी। इस हिसाब से आपका केवल रिटर्न ही 50,33,000 रुपये मिलेंगे। आइए अब कुछ ऐसे फंड की बात करते हैं जिन्होंने पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। 

    5 साल में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

    फंड 5 साल में रिटर्न (%) एक्सपेंस रेश्यो (%) NAV (₹)
    SBI PSU फंड 29.99 0.85 40.34
    आदित्य बिड़ला SL PSU इक्विटी फंड 29.82 0.59 41.04
    ICICI प्रू इंफ्रास्टकचर फंड 28.33 1.18 217.57
    इनवेस्को इंडिया PSU इक्विटी फंड 28.05 0.91 81.69
    DSP इंडिया T.I.G.E.R फंड 27.04 0.89 373.06

     

    यह जरूरी नहीं है कि जिस फंड ने बीते सालों में अच्छा रिटर्न दिया है वह आगे भी अच्छा ही रिटर्न दें। इसलिए रिटर्न के साथ रिस्क फैक्टर्स और एक्सपेंस रेश्यों का भी ध्यान रखें। इसके साथ ही यह भी देखें कि पोर्टफोलियो में कौन-कौन से एसेट क्लास को शामिल किया गया है। 

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी