सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SIP Calculation: 1000 रुपये की एसआईपी से ₹10 लाख फंड कब तक तैयार होगा, देखें कैलकुलेशन

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 08:51 AM (IST)

    म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर हो गई है। एसआईपी के जरिए आप किस्तों में पैसा निवेश कर सकते हैं। आज हम जानेंगे कि हर महीने 1000 रुपये क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर हो गई है। एसआईपी के जरिए आप किस्तों में पैसा निवेश कर सकते हैं। आज हम जानेंगे कि हर महीने 1000 रुपये की एसआईपी से 10 लाख का फंड कब तक तैयार कर लेंगे। इसके लिए हमें कब तक निवेश करना होगा, आइए कैलकुलेशन की मदद से समझते हैं। 

    कैलकुलेशन

    • निवेश रकम-  हर महीने 1000 रुपये
    • निवेश रिटर्न- 12 फीसदी 

    अगर हर महीने 1000 रुपये की एसआईपी की जाए और 10 लाख का फंड तैयार करना हो, तो 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से उसे आपको 20 से 21 साल तक निवेश करना होगा। 20 सालों में आपका फंड 9.99 लाख रुपये पहुंच सकता है। इसके साथ ही अगर आप 21 साल तक जमा करें तो आपका फंड 11,39,000 रुपये हो सकता है। हालांकि ये पूरी तरह से आपके द्वारा चुने गए फंड और मिलने वाले रिटर्न पर निर्भर करता है। 

    म्यूचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है। क्योंकि ये शेयर बाजार पर निर्भर करता है।

    अगर मूलधन की बात करें तो आप 1000 रुपये की एसआईपी से  21 सालों में 2,52,000 रुपये जमा कर लेंगे। ऐसे ही 20 सालों में आपका मूलधन 2,40,000 रुपये होगा। 

    क्या होता है Hybrid Fund?

    हाइब्रिड म्यूचुअल फंड को अधिक सुरक्षित माना जाता है। क्योंकि इसके अंतर्गत इक्विटी और डेट दोनों ही आते हैं। दो अलग-अलग तरह के निवेश विकल्प होने से ये बैलेंस रहता है। हालांकि क्योंकि इसमें डेट भी मिला है, इसलिए आपको मामूली या सामान्य रिटर्न ही देखने को मिलेगा। 

     

    दूसरे शब्दों में कहा जाए तो हाइब्रिड म्यूचुअल फंड के जरिए निवेशक डेट और इक्विटी दोनों में निवेश कर पाता है। 

    Top Funds: 5 साल में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

    नाम AUM एक्सपेंस रेश्यो CAGR 5Y
    क्वांट मल्टी एसेट एलोकेशन फंड 4434.354 0.58 26.85795
    ICICI प्रू मल्टी एसेट फंड 78179.11 0.64 22.072
    ICICI प्रू इक्विटी एंड डेट फंड 49222.51 0.92 21.55942
    बैंक ऑफ इंडिया मिड एंड स्मॉल कैप इक्विटी एंड डेट फंड 1320.716 0.68 20.60093
    HDFC बैंलेस एडवांस फंड 108205.1 0.73 19.62731
    महिंद्रा मैनुलिफ एग्रेसिव हाइब्रिड फंड 2108.492 0.45 18.52563
    क्वांट एग्रेसिव हाइब्रिड फंड 2077.936 0.8 18.26135
    निप्पॉन इंडिया मल्टी एसेट एलोकेशन फंड 10661.23 0.27 18.18321
    एडेलवाइस एग्रेसिव हाइब्रिड फंड 3412.832 0.38 17.69686
    JM एग्रेसिव हाइब्रिड फंड 785.3267 0.69 17.39601

    क्या आपको निवेश करना चाहिए?

    अगर आप एक बैलेंस फंड को देख रहे हैं, जो इक्विटी फंड से ज्यादा सुरक्षित हो, तो ये फंड आपके लिए है। हालांकि इसमें इक्विटी जैसे आकर्षक रिटर्न मिलने के चांस कम होते हैं। किसी भी म्यूचुअल फंड में सिर्फ रिटर्न को देखकर निवेश न करें। निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें।