SIP Calculation: 5000 रुपये की एसआईपी से कब बनेगा 10 लाख का फंड, देखें कैलकुलेशन
यह लेख बताता है कि 5000 रुपये की मासिक एसआईपी से 10 लाख रुपये का फंड बनाने में कितना समय लगता है, जिसमें 12% रिटर्न का अनुमान है। इसमें एसआईपी के प्रम ...और पढ़ें
-1778757114834_m.webp)
HighLights
5000 रुपये मासिक एसआईपी से 10 लाख का फंड 10 साल में।
एसआईपी में निवेश अवधि और रकम चुनने की पूरी लचीलता।
कम्पाउंडिंग और असीमित निवेश का मिलता है बड़ा फायदा।
SIP Calculation: म्यूचुअल फंड में हर कोई निवेश करना चाहता है। इसका एक कारण ये भी है कि इसमें किस्तों में निवेश करने का विकल्प मिल जाता है। एसआईपी के जरिए आप कम से कम अमाउंट को किस्तों में निवेश कर बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आज हम जानेंगे कि अगर कोई हर महीने 5000 रुपये निवेश करता है तो उसे 10 लाख रुपये का फंड बनाने में कितना समय लगेगा?
कैलकुलेशन
- निवेश रकम- 5000 रुपये
- रिटर्न- 12 फीसदी
अगर कोई व्यक्ति हर महीने 5000 रुपये की एसआईपी करता है तो उसे 10 लाख का फंड बनाने में 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 10 साल का समय लग सकता है। किस्तों में निवेश का विकल्प मिलने के अलावा भी एसआईपी के कई और फायदे होते हैं।
एसआईपी के फायदे
1. लचीलापन का फायदा
एसआईपी में आपको कई तरह से फ्लेक्सिबिलिटी (Flexibility) के फायदे मिलते हैं। जैसे सबसे पहले अवधि चुनने का फायदा। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से निवेश अवधि चुन सकते हैं। इसके साथ ही आप निवेश रकम अपने अनुसार चुन सकते हैं। इसके साथ ही इसे कम या ज्यादा भी किया जा सकता है। इसके अलावा अगर कोई आर्थिक आपदा आ जाए, तो इसे बीच में ही रोका जा सकता है।
2. कम्पाउंडिंग का फायदा
सुरक्षित निवेश विकल्प की तरह एसआईपी में भी आपको कम्पाउंडिंग का फायदा मिलता है। यह कम्पाउंडिंग का फायदा आपके पोर्टफोलियो में तभी रिफ्लेक्ट होगा जब आप लंबे समय तक किसी फंड में एसआईपी के जरिए निवेश करेंगे। आप जितना लंबे समय के लिए निवेश करेंगे, उतना ही ज्यादा कम्पाउंडिंग का फायदा होगा।
खबरें और भी
3 असीमित निवेश करना
एसआईपी में एक फायदा यह भी है कि आप इसमें जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं। इसकी कोई सीमा नहीं होती। आपका निवेश रकम जितना ज्यादा होगा फायदा भी उतना ही बड़ा होगा।
(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।