SIP Calculation: 2026 में शुरू की 10000 की SIP तो 20 साल बाद कितना पैसा बनेगा? कैलकुलेशन देख आ जाएगा लालच
SIP Calculation: शेयर बाजार में गिरावट के दौर में SIP में निवेश करना सही माना जाता है। क्योंकि जब बाजार गिरता है तो किसी म्यूचुअल फंड की NAV भी गिरती ...और पढ़ें

SIP Calculation: 2026 में शुरू की 10000 की SIP तो 20 साल बाद कितना पैसा बनेगा? कैलकुलेशन देख आ जाएगा लालच
नई दिल्ली। SIP Calculation: वर्तमान समय में ईरान युद्ध की वजह भारतीय शेयर बाजार में तबाही मची है। सेंसेक्स 76 हजार के आसपास ट्रेड कर रहा है। NSE 24 हजार से नीचे हैं। निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है। इस कठिन समय में आगे चलकर उन्हें ही फायदा होगा जो कम NAV पर SIP में पैसा लगाएगा। अब आपको लग रहा होगा कि आखिर गिरते बाजार में SIP से फायदा कैसे होगा?
सवाल जायज भी है। इसका उदाहरण इस तरह से समझिए बाजार गिर रहा है। अगर इस गिरते बाजार में आपको एक किलो सेब 10 रुपये में मिल रहा है और आपको 100 किलो सेब खरीद लिया तो आपको यह 1000 रुपये में पड़ेगा। और मान लीजिए अगले ही दिन युद्ध खत्म हो जाए और सेब की कीमत 100 रुपये प्रति किलो हो जाए तो आपको हर एक किलो सेब पर 90 रुपये का फायदा होगा। इसी तरह SIP का काम करती है। हालांकि, युद्ध के समय सेब और खाने-पीने की चीजें सस्ती नहीं बल्कि महंगी ही होती है। हमने आपको समझाने के लिए सेब का उदाहरण लिया था।
अब बात करते हैं कि अगर आपने 2026 में हर महीने SIP में 10 हजार रुपये का निवेश करना शुरू कर दिया और लगातार 20 साल तक निवेश किया तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा? अब रिटर्न कितना मिलेगा। इसे हम आपको कैलकुलेशन से समझाएंगे।
SIP में कितना मिलता है रिटर्न?
आपको अपनी SIP पर कितना निवेश मिलेगा यह आपके फंड और निवेश अवधि पर डिपेंड करता है। आपने किस फंड में निवेश किया है उस फंड का एवरेज रिटर्न क्या है? ये सब चीज तय करेगी कि आपको कितना रिटर्न मिल सकता है। आमतौर पर SIP में 12 से 15 फीसदी तक का रिटर्न (लॉन्ग टर्म में) मिलता है। ऐसे में हम कैलकुलेशन के जरिए अलग-अलग रिटर्न परसेंट पर यह जानने की कोशिश करेंगे कि 20 साल बाद आपकी SIP पर कितना रिटर्न मिलेगा।
2026 में 10 हजार की SIP से 20 साल में कितना बनेगा पैसा?
अगर आपने इस साल यानी 2026 में 10 हजार रुपये की SIP शुरू की तो 20 साल बाद वह अमाउंट कितना बनेगा इसे हम तीन अलग-अलग ROI यानी रेट ऑफ इंटरेस्ट पर कैलकुलेट करेंगे।
SIP Calculation on 10% Return: पहले हम 10% के हिसाब से कैलकुलेट करेंगे। हमने म्यूचुअल फंड सही के कैलकुलेटर से इसे कैलकुलेट किया है।

10% की कैलकुलेशन के हिसाब से आपने 20 साल में ₹24 लाख का निवेश किया है। और आपको यह पैसा ₹76.57 लाख में बदल गया है। यानी आपको 52.54 लाख रुपये का रिटर्न मिला।

SIP Calculation on 12% Return: 12% की कैलकुलेशन के हिसाब से आपने 20 साल में ₹24 लाख का निवेश किया है। और आपको यह पैसा ₹99.91 लाख में बदल गया है। यानी आपको 75.91 लाख रुपये का रिटर्न मिला।
यह भी पढ़ें- अगले साल शादी है और Mutual fund में करना है निवेश, एक्सपर्ट से जानें कौन-सा फंड है आपके लिए बेस्ट?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।