सर्च करे
Home

Trending

    Share Market में गिरावट के समय SIP रोक देनी चाहिए, आप क्या करें?

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 04:18 PM (IST)

    शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद, विशेषज्ञों का मानना है कि म्यूचुअल फंड में SIP निवेश रोकना गलत है। बाजार गिरने पर NAV कम होता है, जिससे आप अधिक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    शेयर बाजार में आज ऐसी गिरावट आई कि निवेशक देखते रह गए। 9 मार्च, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में लगभग 2300 प्वाइंट की गिरावट दर्ज गई है। वहीं एनएसई का निफ्टी-50 भी सुबह से लाल निशान पर ट्रेड करा। हालांकि समय के साथ बाजार में हल्की गिरावट भी आई लेकिन ये इतनी अधिक थी। 

    इस तरह के माहौल में निवेशक बहुत घबराए हुए हैं। इतनी गिरावट को देखते हुए म्यूचुअल फंड के निवेशकों के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या इस समय उन्हें एसआईपी में निवेश रोक देना चाहिए?

    क्या रोक दें SIP?

    विशेषज्ञों की मानें तो ये समय म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे बेहतर मौका होता है। क्योंकि म्यूचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न और एनएवी (NAV) दोनों ही बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करते हैं। मार्केट गिरने के समय एनएवी का अमाउंट भी कम हो जाता है। 

    इसलिए आप इस समय फंड की ज्यादा से ज्यादा यूनिट खरीद सकते हैं। जब मार्केट में तेजी आएगी आपको कम दाम पर खरीदी हुई यूनिट पर मुनाफा मिलेगा। 

    उदाहरण से समझें

    इसे ऐसे समझ लीजिए कि मार्केट के गिरने के समय आपने किसी फंड की 100 यूनिट 1000 रुपये में खरीदी। इस तरह आपको एक यूनिट 10 रुपये की पड़ेगी। मार्केट बढ़ने पर अगर इस यूनिट की वैल्यू 11 रुपये हो जाती है तो आपको पुरानी यूनिट 100 रुपये का फायदा होगा। 

    इस तरह से एसआईपी गिरावट के समय भी सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। इसलिए निवेशक म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए एसआईपी का चयन करते हैं। इसलिए मार्केट गिरते समय कभी भी एसआईपी न रोके।

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड  में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)