SIP Calculation:10,000 रुपये की एसआईपी से कब बनेंगे करोड़पति, कितना लगेगा समय; देखें कैलकुलेशन
एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे आसान और साधारण तरीका है। आप म्यूचुअल फंड में किस्तों में पैसा निवेश कर मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। आज हम जानेंगे कि अगर कोई हर महीने 10 हजार रुपये की एसआईपी करता है तो उसे करोड़पति बनने में कितना समय लगेगा?

नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड आज हर किसी के पोर्टफोलियो में शामिल है। म्यूचुअल फंड के तहत आप अलग-अलग फंड में निवेश कर सकते हैं। इनमें आपको निवेश के लिए इक्विटी, हाइब्रिड जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि अगर कोई हर महीने 10 हजार रुपये की एसआईपी करता है, तो उसे करोड़पति बनने में कितना समय लगेगा।
कैलकुलेशन
- निवेश रकम - 10 हजार प्रतिमाह
- रिटर्न- 12 फीसदी
अगर कोई हर महीने 10 हजार रुपये की एसआईपी करता है, तो उसे 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से एक करोड़ रुपये का फंड बनाने के लिए 21 साल का समय लगेगा। इन 21 सालों में निवेशक द्वारा 25,20,000 रुपये निवेश कर लेंगे। म्यूचुअल फंड में रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।
अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि किस फंड में निवेश किया जाए, तो हमने नीचे कुछ ऑप्शन दिए हैं। नीचे दिए गए फंड ने एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं ये फंड कम रिस्क वाले भी है।
Name | AUM | रिटर्न | एक्सपेंस रेश्यो |
HSBC Credit Risk Fund | 647.9072 | 21.805 | 0.95% |
Edelweiss Government Securities Fund(F-IDCW) | 174.6233 | 17.84621 | 0.51% |
HSBC Credit Risk Fund(M-IDCW) | 647.9072 | 12.18328 | 0.95% |
Franklin India Corp Debt Fund-A | 1108.76 | 10.37 | 0.25% |
Bank of India Short Term Income Fund | 223.46 | 10.22 | 0.45% |
(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।