SIP vs Lump Sum: ₹10 लाख निवेश के लिए SIP या Lump Sum? 10 साल में किससे बनेगा बड़ा फंड, आंकड़ों से समझिए पूरा गणित
SIP vs Lump Sum Calculations: ₹10 लाख के निवेश के लिए SIP और Lump Sum की 10 साल की तुलना की गई है, जिसमें Lump Sum अधिक रिटर्न दे सकता है लेकिन SIP बा ...और पढ़ें
-1782119855730_m.webp)
HighLights
Lump Sum में कंपाउंडिंग से अधिक रिटर्न की संभावना।
SIP बाजार के जोखिम को कम करता है, औसत लागत का लाभ।
निवेशक अपनी वित्तीय स्थिति और जोखिम क्षमता से चुनें।
नई दिल्ली: अगर आपके पास निवेश के लिए ₹10 लाख की रकम है, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इसे एकमुश्त (Lump Sum) में निवेश करें या हर महीने ₹10,000 की SIP के जरिए धीर-धीरे निवेश करें। दोनों ही तरीके म्यूचुअल फंड निवेश के लोकप्रिय विकल्प हैं, लेकिन 10 साल की अवधि में इनका रिजल्ट काफी अलग हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो समान रिटर्न पर Lump Sum निवेश आमतौर पर SIP से बड़ा फंड बना सकता है, लेकिन इसके साथ जोखिम भी जुड़ा रहता है।
10 साल का पूरा कैलकुलेशन
मान लीजिए निवेश की अवधि 10 साल है और औसतन रिटर्न 11% सालाना मिलता है।
SIP का गणित:
अगर कोई निवेशक हर महीने ₹10,000 की SIP करता है, तो 10 साल में कुल निवेश ₹12 लाख होगा। इस पर अनुमानित रिटर्न करीब ₹9.24 लाख बनता है और मैच्योरिटी पर कुल फंड लगभग ₹21.24 लाख हो सकता है।
Lump Sum का गणित:
वहीं, अगर ₹10 लाख एक साथ निवेश कर दिए जाएं और उसी 11% रिटर्न को मानें, तो 10 साल में यह रकम बढ़कर करीब ₹28.39 लाख हो सकती है। इसमें करीब ₹18.39 लाख का रिटर्न शामिल है।
यानी साफ है कि समान रिटर्न की स्थिति में Lump Sum निवेश लगभग ₹7 लाख से ज्यादा बड़ा फंड बना सकता है।
Lump Sum क्यों देता है ज्यादा रिटर्न?
इसका सबसे बड़ा कारण Compounding का समय है। Lump Sum में पूरी रकम पहले दिन से ही बाजार में लग जाता है और पूरे 10 साल तक उस पर कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। जबकि SIP में पैसा धीर-धीरे निवेश होता है, इसलिए शुरुआती सालों में पूरी राशि बाजार में नहीं होती और कंपाउंडिंग का असर सीमित रहता है।
खबरें और भी
क्या हर स्थिति में Lump Sum बेहतर है?
ऐसा जरूरी नहीं है कि हर स्थिति में Lump Sum बेहतर हो। Lump Sum निवेश में मार्केट टाइमिंग का जोखिम सबसे बड़ा फैक्टर होता है। अगर आपने बाजार के उच्च स्तर ( Peak) पर एक्मुश्त निवेश कर दिया, तो शुरुआती सालों में नुकसान या कम रिटर्न मिल सकता है।
दूसरी तरफ SIP में Rupee cost averaging का फायदा मिलता है। बाजार गिरने पर ज्यादा यूनिट मिलती है और बढ़ने पर कम, जिससे औसत लागत संतुलित रहती है और जोखिम कम होता है।
बाजार में उतार-चढ़ाव का असर
* Lump Sum: पूरा पैसा एक साथ लगने से बाजार गिरने पर बड़ा असर
* SIP: धीरे-धीरे निवेश होने से गिरावट में भी फायदा (सस्ती खरीद)
विशेषज्ञों के मुताबिक, गिरते बाजार में SIP ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकती है, जबकि लगातार चढ़ते बाजार में Lump Sum आगे निकल सकता है।
किस निवेशक के लिए कौन सा विकल्प सही?
SIP बेहतर है अगर:
* आपकी नियमित सैलरी है
* आप बाजार टाइमिंग से बचना चाहते हैं
* छोटे-छोटे निवेश से शुरुआत करना चाहते हैं
* लंबी अवधि के लक्ष्य हैं
Lump Sum बेहतर है अगर:
* आपके पास बड़ी रकम उपलब्ध है
* आप बाजार के उतार-चढ़ाव झेल सकते हैं
* निवेश का नजरिया लंबी अवधि का है
* वैल्यूएशन सही समय पर निवेश कर सकते हैं
(डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)