SIP vs Lumpsum: ₹10000 की SIP या ₹2 लाख का लमसम, कहां पहले तैयार होगा ₹1 करोड़ का फंड? पूरा कैलकुलेशन
SIP vs LUMPSUM: यह लेख बताता है कि म्यूचुअल फंड में SIP या लमसम निवेश से ₹1 करोड़ का फंड कैसे बनाया जा सकता है। कैलकुलेश के जरिए समझें कि आप किस तरीके ...और पढ़ें

SIP vs Lumpsum: ₹10000 की SIP या ₹2 लाख का लमसम, कहां पहले तैयार होगा ₹1 करोड़ का फंड? पूरा कैलकुलेशन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। क्या आप भी करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं? क्या आप भी कोई ऐसा रास्ता खोज रहे हैं जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिल सके? तो ये पूरी खबर आपके लिए है। म्यूचुअल फंड आजकल काफी ज्यादा पॉपुलर होता जा रहा है। यहां आप लमसम या हर महीने SIP के जरिए निवेश कर सकते हैं।
ऐसे में अगर आपका टारगेट 1 करोड़ का फंड तैयार करने का है तो आपके लिए कुछ चीजें जानना बहुत जरूरी हैं। आज आपको ऐसे दो तरीकों से कैलकुलेट करके बताएंगे जिनसे आप अपने लिए ₹1 करोड़ का फंड तैयार कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि लमसम और SIP के लिए कैलकुलेशन।
SIP vs Lumpsum: कौन सही?
जब भी आप निवेश करते हैं तो हमेशा अपनी जरूरतों के हिसाब के निवेश करना चाहिए। अगर आपके पास एकमुश्त रकम मौजूद नहीं है तो आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके SIP के जरिए निवेश कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास एकमुश्त रकम मौजूद है और आप ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको लमसम में निवेश करना चाहिए, क्योंकि लमसम में पूरे पैसे पर ब्याज पहले दिन से मिलता है और SIP में ऐसा नहीं होता है।
कैलकुलेशन से समझें
₹2 लाख के लमसम में कब बनेंगे करोड़पति?
- निवेश की रकम: ₹2 लाख
- निवेश के साल: 35 साल
- निवेश पर ब्याज: 12%
- कुल रिटर्न: ₹1,05,59,924
कैलकुलेशन से देखा जाए तो अगर आप आज ₹2 लाख निवेश करके छोड़ देते हैं तो 35 साल बाद आपके पास ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। वहीं अगर आप लमसम में निवेश की रकम बढ़ाते हैं तो हो सकता है कि ₹1 करोड़ का फंड और जल्दी तैयार हो जाए।
खबरें और भी
₹10,000 की SIP कब बनाएगी करोड़पति?
- निवेश की रकम: ₹10,000 हर महीने
- निवेश के साल: 21 साल
- 21 सालों में कुल निवेश: ₹25,20,000
- निवेश पर ब्याज:12%
- कुल रिटर्न:₹1,04,30,067
यानी कि अगर आप हर महीने ₹10000 निवेश करते हैं को तो आपके पास 21 सालों में ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। वहीं अगर आप स्टेप-अप SIP करते हैं तो 21 साल से पहले ही आपके पास ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा।
आपके लिए क्या है बेहतर?
अगर आपकी नियमित सैलरी आती है और आप अनुशासित तरीके से हर महीने निवेश करना चाहते हैं, ताकि लक्ष्य जल्दी हासिल हो सके तो आप एसआईपी चुन सकते हैं। वहीं अगर आपके पास अचानक कहीं से एकमुश्त रकम (जैसे बोनस या प्रॉपर्टी बेचने से मिला पैसा) आई है और आप उसे अगले 25-30 सालों के लिए भूलने को तैयार हैं, तो आप बेझिझक लमसम में निवेश कर सकते हैं।
Disclaimer: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: Credit Card News: सैलरी से ज्यादा है क्रेडिट लिमिट? ऐसा क्यों करते हैं बैंक, जानिए कितने खर्च पर नहीं आएगी मुसीबत!