सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top Mutual Funds: इस महीने ये 5 फंड दे सकते हैं छप्पर फाड़ कमाई का मौका, क्या आपके पोर्टफोलियो में है शामिल?

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 04:29 PM (IST)

    Top Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में हर कोई निवेश करना तो चाहता है, लेकिन इस बात को लेकर हमेशा कन्फ्यूजन में रहता है कि आखिर कौन-से फंड में पैसे लगाए जा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड के बारे में आज कौन नहीं जानता। म्यूचुअल फंड में आप एसआईपी के जरिए किस्तों में निवेश कर कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड में आज हर कोई निवेश तो करना चाहता है, लेकिन ये समझ नहीं आता कि कौन-से फंड में निवेश किया जाए। हमने इसे लेकर आशियाना फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ अनिरुद्ध गुप्ता से बातचीत की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने कौन-से फंड में निवेश करने की सलाह दी है। 

    Top Mutual Funds: किस फंड में करें निवेश?

    • HDFC फ्लेक्सी कैप
    • कोटक फ्लेक्सी कैप फंड
    • ICICI प्रू लार्ज कैप फंड
    • SBI लार्ज एंड मिड कैप फंड
    • आदित्य बिड़ला सन लाइफ निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड 

    आपको क्यों करना चाहिए इनमें निवेश?

    आशियाना फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ अनिरुद्ध गुप्ता से हमने पूछा कि उन्हें इन्हीं फंड्स में क्यों निवेश करना चाहिए। उन्होंने इन फंड्स में निवेश करने की तीन से चार वजह बताई जैसे

    • इन फंड्स ने बीते सालों में अच्छा रिटर्न दिया है। 
    • इन फंड्स का मैनेजमेंट भी काफी अच्छा है। 
    • टैरिफ कम होने से इन फंड्स में शामिल कंपनी का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है।

    निवेश से पहले इन 6 बातों को ध्यान देना जरूरी

    1. AUM (Assets Under Management): फंड का AUM कम-से-कम 1000 करोड़ रुपए होना चाहिए। छोटा AUM होने पर फंड ज्यादा रिस्क में आ जाता है और रिटर्न अस्थिर हो सकते हैं।

    2. Time Since Existence (फंड की उम्र): फंड कम-से-कम 5 साल पुराना होना चाहिए। इससे आपको पता चलेगा कि उसने मार्केट के अच्छे और बुरे दोनों समय में कैसा प्रदर्शन किया।

    3. Expense Ratio (खर्च अनुपात): जितना कम खर्च अनुपात, उतना बेहतर। कम खर्च होने का मतलब है कि आपके मुनाफ़े पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

    4. Alpha (अल्फा): अल्फा बताता है कि आपका फंड मार्केट इंडेक्स से कितना बेहतर रिटर्न दे रहा है। उदाहरण से समझें तो मान लीजिए कि अगर इंडेक्स ने 10% रिटर्न दिया और फंड ने 15%, तो अल्फा 5 यानी फंड अच्छा परफॉर्म कर रहा है।

    5. Beta (बीटा): बीटा बताता है कि फंड मार्केट के उतार-चढ़ाव पर कितना रिएक्ट करता है। बीटा 1 से ज्यादा है तो फंड रिस्की माना जाएगा।

    6. Turnover Ratio: यह दिखाता है कि फंड का पोर्टफोलियो कितनी बार ट्रेड हो रहा है। अगर Turnover Ratio 40% से ज्यादा है तो फंड रिस्की है और 40% से कम है तो फंड अपेक्षाकृत सुरक्षित है।