सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top Mutual Fund for April 2026: अगले महीने कौन-से म्यूचुअल फंड रहेंगे बेस्ट, एक्सपर्ट से जानें सब

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 04:46 PM (IST)

    शेयर बाजार में बिकवाली के माहौल के बीच निवेशक अप्रैल 2026 के लिए सुरक्षित म्यूचुअल फंड विकल्पों की तलाश में हैं। माव्या मेट्रिक एसेट सर्विसेज एलएलपी क ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

     

    Top Mutual Funds for April 2026: इस महीने शेयर मार्केट में बिकवाली का माहौल रहा। बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी-50 ज्यादातर कारोबारी दिनों में लाल निशान पर ट्रेड करते रहें। ऐसी स्थिति में निवेशक टेंशन में है कि उन्हें कौन-से फंड में पैसा लगाना चाहिए। 

    क्योंकि म्यूचुअल फंड का डायरेक्ट संबंध शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव से होता है। इसलिए मार्केट में चल रही बिकवाली का असर म्यूचुअल फंड के निवेशकों के पोर्टफोलियो में दिख सकता है। इसलिए हमने इसे लेकर माव्या मेट्रिक एसेट सर्विसेज एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर अनिरुद्ध गुप्ता से बातचीत की है। 

    उन्होंने हमें अप्रैल महीने के लिए कुछ ऐसे फंड्स की लिस्ट दी है, जो बिकवाली की स्थिति में निवेश के लिए सुरक्षित रहेंगे। आइए इन फंड की लिस्ट देख लेते हैं। 

    कौन-से फंड में करें निवेश?

    फंड रिटर्न एक्सपेंस रेश्यो एनएवी (NAV)
    HDFC लो ड्यूरेशन फंड 7.52% 0.46% 65.40 रुपये
    कोटक लो ड्यूरेशन फंड 7.55% 0.42% 3807.75 रुपये
    कोटक आर्बिट्रेज फंड 6.82% 0.38% 41.84 रुपये
    आदित्य बिड़ला SL निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड 51.27% 0.33% 12.21 रुपये

    इनमें से दो फंड है, जिसमें आप शॉर्ट टर्म निवेश कर ही अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। इनमें HDFC और कोटक लो ड्यूरेशन फंड शामिल हैं। इनमें आप 6 महीने से लेकर 1 साल तक निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं। जैसे कि आप नीचे दिए गए टेबल में  देख सकते हैं कि 1 और 3 साल में मिलने वाला रिटर्न सामान्य है। वहीं 5 साल में इसका रिटर्न कम हुआ है। 

    फंड 1 साल में रिटर्न 3 साल में रिटर्न 5 साल में रिटर्न
    HDFC लो ड्यूरेशन फंड 7.52% 7.81% 6.63%
    कोटक लो ड्यूरेशन फंड 7.55% 7.78% 6.63%
    कोटक अरबरिटेज फंड 6.82% 7.82% 6.78%

    इसके साथ ही निवेशकों को ये सलाह दी जाती है कि वे रिटर्न के साथ रिस्क फैक्टर्स भी देखें। 

     

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी