सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top 5 Mutual Funds: पिछले 5 साल में किस फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न, आप निवेश करें या नहीं?

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 03:20 PM (IST)

    Top Mutual Fund: यह लेख पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टॉप म्यूचुअल फंड्स की जानकारी देता है, जिसमें उनके एक्सपेंस रेश्यो और प्रमुख हो ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Top Mutual Funds: म्यूचुअल फंड आज निवेशकों के बीच काफी फेमस है। इसके जरिए निवेशकों को 12 से 14 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। हालांकि म्यूचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न कम या ज्यादा भी हो सकता है। क्योंकि यह पूरी तरह से शेयर बाजार पर निर्भर करता है। 

    आज हम ऐसे फंड की बात करने वाले हैं। जिन्होंने पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं कि वो फंड्स कौन-से है?

    Top 5 Mutual Funds: कौन-से फंड्स ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

    फंड 5 साल में रिटर्न (%) एक्सपेंस रेश्यो (%) NAV (₹)
    SBI PSU फंड 29.99 0.85 40.34
    आदित्य बिड़ला SL PSU इक्विटी फंड 29.82 0.59 41.04
    ICICI प्रू इंफ्रास्टकचर फंड 28.33 1.18 217.57
    इनवेस्को इंडिया PSU इक्विटी फंड 28.05 0.91 81.69
    DSP इंडिया T.I.G.E.R फंड 27.04 0.89 373.06

    किस फंड की कितनी होल्डिंग?

    1. SBI PSU फंड

    • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- 16.50%
    • पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया-10.02%
    • NTPC- 9.72%
    • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स- 9.10%

    2. आदित्य बिड़ला SL PSU इक्विटी फंड

    • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया-18.77%
    • NTPC - 9.17%
    • पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया- 6.85%
    • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स- 5.37%

    3. ICICI प्रू इंफ्रास्टकचर फंड

    • इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड-8.68%
    • लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड- 6.98%
    • ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड- 4.95%
    • NTPC- 4.58%
    • श्री सीमेंट-3%

    4. इनवेस्को इंडिया PSU इक्विटी फंड

    • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- 8.60%
    • इंडियन बैंक- 7.33%
    • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स- 6.82%
    • भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन -6.48%
    • NTPC- 6.24%

    5. DSP इंडिया T.I.G.E.R फंड

    • NTPC- 5.26%
    • अपोलो हॉस्पिटल- 4.49%
    • लार्सन और टुब्रो- 4.41%
    • मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया- 3.27%
    • भारती एयरटेल-3.04%
    अब सवाल आता है कि आपको निवेश करना चाहिए या नहीं। यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि म्यूचुअल फंड में सिर्फ रिटर्न देखकर निवेश नहीं करना चाहिए। रिटर्न के साथ हमें रिस्क फैक्टर्स पर भी ध्यान देना चाहिए। 

    इसके साथ ही म्यूचुअल फंड पर लगने वाले चार्जिस और एक्सपेंस रेश्यो पर भी ध्यान दें। अगर चार्जिस या एक्सपेंस रेश्यो ज्यादा है तो ऐसे फंड में निवेश करने से बचें। क्योंकि आपकी निवेश रकम ज्यादातर चार्जिस और एक्सपेंस रेश्यों में चली जाएगी।