सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top Mutual Fund: एक साल में किस फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न? आपके पोर्टफोलियो में है शामिल

    Updated: Tue, 05 May 2026 09:08 AM (IST)

    Top Mutual Funds: यह लेख उन शीर्ष म्यूचुअल फंडों पर प्रकाश डालता है जिन्होंने बाजार जोखिमों के बावजूद पिछले एक साल में उच्च रिटर्न दिया है। निवेशकों क ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Top Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में आज लोग जमकर पैसा लगा रहे हैं। एक समय ऐसा था, जब लोग इसमें निवेश करने से बचा करते थे। क्योंकि म्यूचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। इसलिए यह रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है। 

    ये जानते हुए भी की इसमें जोखिम है लोग फिर भी म्यूचुअल फंड में पैसा लगा रहे हैं। क्योंकि इसमें 12 से 14 फीसदी या इससे ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना होती है। आज हम आपको 5 ऐसे फंड के बारे में बाताने वाले हैं, जिन्होंने एक साल में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। 

    किस फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

    फंड रिटर्न एक्सपेस रेश्यो NAV
    निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड 237% 0.98 ₹37.02
    ICICI प्रू NASDAQ 100 इंडेक्स फंड 22.75% 0.51 ₹22.75
    फ्रेंकलिन एशियन इक्विटी फंड 44.41% 1.54 ₹44.41
    मोतीलाल ओसवाल S&P 500 इंडेक्स फंड 31.54% 0.65 ₹31.54
    मोतीलाल ओसवाल निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स फंड 12.44% 0.49 ₹12.44

    ऊपर हमने रिटर्न के साथ एक्सपेस रेश्यो और एनएवी भी दिया है। किसी भी फंड को खरीदने से पहले सिर्फ ये न देखें कि उसने बीते सालों में कितना रिटर्न दिया है। क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि जो फंड पहले अच्छा रिटर्न देते आए हैं, वे आगे भी बेहतर रिटर्न देंगे। 

    इसलिए एक्सपेंस रेश्यो जैसे चार्ज और रिस्क फैक्टर्स का भी ध्यान रखें। इसके साथ ही देखें कि फंड के अंर्तगत कौन-कौन से एसेट क्लास शामिल है। 

    यह भी पढ़ें:-SIP Calculation: सिर्फ 500 रुपये की एसआईपी से कैसे बनाएं 50 लाख का कॉर्पस, कितने समय तक करना होगा निवेश?

    म्यूचुअल फंड से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)





    खबरें और भी