सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top Small Cap Funds: 3 साल में किस स्मॉल कैप फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न, ये क्या होता है; आपको निवेश करना चाहिए या नहीं?

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 02:03 PM (IST)

    यहां हमने स्मॉल कैप फंड के बारे में विस्तार से बात की है। हमनें यहां बताया है कि पिछले तीन सालों में किस फंड ने सबसे ज़्यादा रिटर्न दिया है। निप्पॉन इ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    म्यूचुअल फंड के जरिए आप अलग-अलग तरह के एसेट क्लास में निवेश कर सकते हैं। इनमें शेयर्स, बॉन्ड, ईटीएफ इत्यादि। आज हम म्यूचुअल फंड के ही एक टाइप स्मॉल कैप फंड के बारे में बात करेंगे। सबसे पहले जानते हैं कि 3 साल में किस स्मॉल कैप फंड ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। 

    सबसे ज्यादा रिटर्न?

    फंड रिटर्न NAV (एक यूनिट की कीमत)
    निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड 22.12% ₹182.78
    HDFC स्मॉल कैप फंड 20.13% ₹153.42
    SBI स्मॉल कैप फंड 14.77% ₹186.21
    क्वांट स्मॉल कैप फंड 20.83% ₹260.15
    एक्सिस स्मॉल कैप फंड 19.17% ₹119.49

    जैसे की हम ऊपर टेबल में देख सकते हैं कि निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ने 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। इस फंड ने 3 साल में 22.12 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका एनएवी 43.34 रुपये है। एनएवी का मतलब कि आप इस फंड की एक यूनिट 43.34 रुपये है। 

    आइए अब समझते हैं कि अलग-अलग फंड की होल्डिंग क्या है?

    निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड  
    फंड होल्डिंग
    MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) 3.37%
    HDFC बैंक 2.16%
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.69%
    एक्सिस बैंक 1.69%
    करूर वैश्य बैंक लिमिटेड 1.64%

     

    HDFC स्मॉल कैप फंड  
    फंड होल्डिंग
    फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस लिमिटेड 4.79%
    बैंक ऑफ बड़ौदा 3.80%
    ईक्लर्क्स सर्विसेज लिमिटेड 3.78%
    एस्टर डीएम हेल्थकेयर लिमिटेड 3.58%
    एरिस लाइफसाइंसेज लिमिटेड 2.44%


    SBI स्मॉल कैप फंड  
    फंड होल्डिंग
    सिटी यूनियन बैंक 3.63%
    एथर एनर्जी लिमिटेड 3.62%
    ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया 3.05%
    नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल लिमिटेड 2.66%
    कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड 2.62%


    क्वांट स्मॉल कैप फंड  
    शेयर का नाम होल्डिंग
    रिलायंस इंडस्ट्री 9.46%
    जियो फाइनेंस सर्विस 5.62%
    RBL बैंक 4.14%
    एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड 3.52%
    ICICI बैंक 3.03%

     

    एक्सिस स्मॉल कैप फंड  
    शेेयर का नाम  
    MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) 3.27%
    CCL प्रोडेक्ट (इंडिया) 2.62%
    कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्स 2.40%
    सिटी यूनियन बैंक 2.33%
    जे.बी केमिकल एंड 2.19%

    Small Cap Fund क्या होता है?

    स्मॉल कैप फंड में ज्यादातर छोटी कंपनियों को टारगेट किया जाता है। इनमें वे कंपनियां शामिल होती है, जिनका पूंजीकरण 251वीं या उससे कम होता है। सेबी के नियम के मुताबिक स्मॉल कैप फंड के अंतर्गत 65 से 80 फीसदी हिस्सा स्मॉल कैप शेयर्स में लगाया जाता है। 

    आपको निवेश करना चाहिए या नहीं?

    स्मॉल कैप फंड के अंतर्गत छोटी कंपनियों में निवेश जरूर किया जाता है, इसलिए इसमें खतरा ज्यादा होता है। हालांकि आपको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना भी स्मॉल कैप फंड में ही होती है। 

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)