Federal Scapia VS Axis Atlas: बिना किसी ज्वाइनिंग फीस के कौन सा क्रेडिट कार्ड दे रहा अनलिमिटेड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस!
फेडरल बैंक स्कैपिया बनाम एक्सिस एटलस: आपकी यात्रा के लिए कौन सा क्रेडिट कार्ड है सबसे बेस्ट? ज्वाइनिंग फीस, रिवॉर्ड पॉइंट्स और फ्री लाउंज एक्सेस जैसे ...और पढ़ें

बिना किसी ज्वाइनिंग फीस के पाएं अनलिमिटेड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस!
HighLights
फेडरल स्कैपिया लाइफटाइम फ्री, अनलिमिटेड घरेलू लाउंज एक्सेस।
एक्सिस एटलस अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस, उच्च वार्षिक शुल्क।
दोनों कार्डों के रिवॉर्ड पॉइंट और यात्रा लाभों की तुलना।
नई दिल्ली। एयरपोर्ट पर जाकर क्या आप भी फ्लाइट का इंतजार किसी अच्छी जगह पर करना चाहते हैं? लेकिन वहां के चार्जेस देखकर मन मार लेते हैं। तो आपको अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है, आज आपको ऐसे क्रेडिट कार्ड के बारे में बताएंगे जो आपको घरेलु और अंतरराष्ट्रीय, दोनों एयरपोर्ट में फ्री लाउंज एक्सेस की सुविधा दिलाएगा। आज कंपेयर करते हैं Federal Bank Scapia Credit Card और Axis Atlas Credit Card को।
ज्वाइनिंग फीस और वेलकम बेनिफिट
फेडरल बैंक स्कैपिया क्रेडिट कार्ड की ज्वाइनिंग और एनुअल, दोनों ही फीस जीरो हैं, साथ ही ये लाइफ टाइम फ्री कार्ड है। वहीं एक्सिस एटलस क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपको ₹5000 बतौर ज्वाइनिंग फीस देने होंगे, साथ ही इसे रिन्यू करवाने के लिए भी आपको ₹5000 अलग से देने पड़ेंगे। जहां एक्सिस का कार्ड शुरू होने के पहले 37 दिनों में पहले ट्रांजेक्शन पर 2,500 EDGE माइल्स देगा, तो फेडरल के कार्ड पर कोई वेलकम बेनिफिट नहीं मिलेगा।
| Federal Bank Scapia Credit Card | Axis Atlas Credit Card | |
कैशबैक रेट |
|
|
लाउंज एक्सेस | हर महीने कम से कम 5,000 रुपये खर्च करने पर घरेलू एयरपोर्ट लाउंज में अनलिमिटेड एंट्री | पिछले तिमाही में 50,000 रुपये या उससे अधिक खर्च करने पर, एक साल में 12 अंतरराष्ट्रीय लाउंज और 18 घरेलू लाउंज का एक्सेस फ्री |
कार्ड के फायदे |
|
|
कार्ड के नुकसान |
|
|
किसे लेना चाहिए कौन सा कार्ड?
अगर पर बहुत ज्यादा घरेलु और अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल करते हैं तो आप फेडरल वाला कार्ड ले सकते हैं। वहीं अक्सर यात्रा करने वाले लोग, जो अपने क्रेडिट कार्ड पर सबसे ज़्यादा खर्च करते हैं और खर्च के लक्ष्यों को पूरा कर पाते हैं, उनके लिए एक्सिस वाला कार्ड भी बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़ें: IOCL Axis VS ICICI HPCL: पेट्रोल के दामों का मिल गया तोड़, ये फ्यूल कार्ड कैशबैक के साथ-साथ दे रहा कई तरह की छूट!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।