Personal Loan 2026: ₹5 लाख का पर्सनल लोन चाहिए? इन बैंकों में मिल रहा है सबसे सस्ता ऑफर, देखें पूरी लिस्ट
₹5 लाख तक के पर्सनल लोन के लिए विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना महत्वपूर्ण है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र सबसे कम शुरुआती ब्याज दर (8.75%) प्रदान कर ...और पढ़ें

₹5 लाख का पर्सनल लोन चाहिए इन बैंकों में मिल रहा है सबसे सस्ता ऑफर
HighLights
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 8.75% पर सबसे सस्ता लोन।
पर्सनल लोन की ब्याज दर सिबिल स्कोर पर निर्भर।
लोन लेने से पहले शुल्क और फोरक्लोजर नियम जांचें।
नई दिल्ली। यदि आप घर के रेनोवेशन, मेडिकल इमरजेंसी या किसी अन्य पर्सनल काम के लिए ₹5 लाख तक का पर्सनल लोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना बेहद जरूरी है। पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन (Unsecured Loan) होता है, इसलिए इसकी ब्याज दरें आपके क्रेडिट स्कोर और बैंक के नियमों पर निर्भर करती हैं।
बाजार में इस समय ₹5 लाख तक के पर्सनल लोन पर बैंकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। जहां कुछ बैंक ग्राहकों को लुभाने के लिए सिंगल डिजिट (9% से कम) में लोन दे रहे हैं, वहीं कुछ बैंकों की दरें 15% के पार भी जा रही हैं। अगर आप भी ₹5 लाख का लोन लेने की सोच रहे हैं, तो लोन अप्लाई करने से पहले देश के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंकों की इन लेटेस्ट ब्याज दरों को जरूर देख लें, ताकि आपकी EMI का बोझ कम से कम हो।
किस बैंक की ब्याज दर सबसे कम?
इस समय बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्याज दर सबसे कम है, जो शुरुआती 8.75 की दर पर ₹5 लाख तक का पर्सनल लोन दे रहा है। लेकिन ये ब्याज हर किसी को नहीं मिल सकती, अगर किसी का सिबिल स्कोर बैंक के तय मानकों के हिसाब से नहीं निकला, तो ये ब्याज दर 13.55 तक भी जा सकती है, जो कि बहुत ज्यादा है।
| बैंक का नाम | ब्याज दर |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 8.90 - 12.65 |
| एक्सिस बैंक | 9.60 से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध बैंक | 9.60 - 13.85 |
| केनरा बैंक | 9.70 - 15.15 |
| एचएसबीसी बैंक (HSBC) | 9.75 से शुरू |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 9.85 - 11.65 |
| यूको बैंक (UCO Bank) | 9.95 - 13.20 |
| एचडीएफसी बैंक (HDFC) | 9.99 से शुरू |
| आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) | 9.99 से शुरू |
| आईडीएफसी फर्स्ट बैंक | 9.99 से शुरू |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) | 10.00 - 15.00 |
इन बैंकों के अलावा कुछ बैंक और NBFCs ऐसे भी हैं जिनकी ब्याज दरें इस समय सबसे ज्यादा हैं। बजाज फिनसर्व की शुरुआती दर जहां पर 10.00% से शुरू होती है तो वहीं इसकी अपर लिमिट 30.00% है। साथ ही फेडरल बैंक की शुरुआती दर 11.75% है, जो सबसे ज्यादा है, वहीं इसकी अपल लिमिट 18.99% तक जाती है।
कैलकुलेशन के जरिए समझें
ऊपर दिए गए डेटा के हिसाब से इस समय बैंक ऑफ महाराष्ट्र 8.75 की शुरुआती दर पर सबसे कम ब्याज ले रहा है। अगर हमने ₹5 लाख इस बैंक से 5 सालों के लिए तो, हर महीने आपको ₹10,319 बतौर ईएमआई चुकाने पड़ सकते हैं। यानी कि कुल ₹1,19,117 आप बैंक को बतौर ब्याज देंगे और 5 सालों में आपको बैंक को ₹6,19,117 ब्याज सहित देने होंगे।
खबरें और भी
अब मान लीजिए आपका सिबिल स्कोर बैंक के हिसाब से ठीक नहीं है और बैंक आपको उसकी अपर लिमिट (बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लिए 13.55) पर लोन देता है तो, आपको हर महीने ₹11,518 बतौर ईएमआई देने पड़ सकते हैं। और बैंक को आपको कुल ब्याज ₹1,91,068 देना होगा। और 5 सालों में आपको बैंक को ₹6,91,068 वापस देने होंगे।
लोन लेने से पहले क्या ध्यान में रखें?
सिबिल स्कोर (CIBIL Score): बैंक हमेशा आपका सिबिल स्कोर देखकर ही ब्याज दर तय करता है। इसलिए लोन लेने से पहले अपना सिबिल स्कोर चैक करें, और अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा नहीं है तो लोन लेने से पहले उसे ठीक करें।
प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क: कई बार कम ब्याज दर वाले बैंक प्रोसेसिंग फीस ज्यादा वसूल लेते हैं। इसलिए फाइल चार्ज, प्रोसेसिंग फीस और हिडन चार्जेस की तुलना जरूर करें।
फोरक्लोजर नियम: अगर आपके पास बीच में कहीं से पैसा आ जाता है और आप लोन समय से पहले बंद करना चाहते हैं, तो ये जरूर देख लें कि कौन सा बैंक इसके लिए कोई पेनाल्टी (Prepayment Penalty) तो नहीं ले रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।