सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cheapest Personal Loan: SBI से लेकर ICICI बैंक तक, कहां मिल रहा सबसे सस्ता पर्सनल लोन? चेक करें लेटेस्ट रेट्स

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 12:30 PM (IST)

    Lowest Personal Loan: बढ़ती महंगाई के कारण पर्सनल लोन की आवश्यकता बढ़ गई है। यह लेख विभिन्न बैंकों जैसे HDFC, SBI, ICICI और Axis Bank की पर्सनल लोन ब् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

     SBI से लेकर ICICI बैंक तक, कहां मिल रहा सबसे सस्ता पर्सनल लोन? 

    Lowest Personal Loan: महंगाई इतनी बढ़ रही है कि आज कोई भी बड़ा काम कराने के लिए सिर्फ सेविंग काफी नहीं है। इसलिए लोगों को पर्सनल लोन भी लेना पड़ता है। पर्सनल लोन लेने से पहले कई सारे सवाल मन आते हैं। जैसे कि क्या इसे लेना ठीक है, इसकी ईएमआई कम कैसे की जा सकती है, कौन से बैंक से लोन लेना ठीक है इत्यादि?

    एक्सपर्ट्स बताते हैं कि किसी भी लोन की ईएमआई कम करने का ऐसा कोई तरीका नहीं है। अगर आप कम ब्याज पर लोन लेते हैं तो ईएमआई वैसे ही कम हो जाती है। इसके साथ ही, अगर आपका क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर अच्छा है तो ऐसी स्थिति में बैंक कम ब्याज पर लोन देते हैं।

    ऐसे में आज हम जानेंगे कि कौन-कौन सी बैंकें आपको कितनी ब्याज दरें ऑफर कर रही हैं। साथ ही, सबसे सस्ता पर्सनल लोन कहां मिल रहा है?

    Cheapest Personal Loan: कहां है सबसे सस्ता पर्सनल लोन?

    बैंक ब्याज दर (%) ईएमआई
    लोन अमाउंट- 5 lakh
    लोन अवधि - 5 years
    ईएमआई
    लोन अमाउंट- 1 लाख
    लोन अवधि - 5 साल
    प्रोसेसिंग फीस
    HDFC बैंक 9.99 10,621 2,124 ₹6,500 तक
    टाटा कैपिटल 10.99 10,869 2,174 5% तक
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 10.00-15.00 10,624-11,895 2,125-2,379 1.50% तक (₹1,000 -₹15,000 )
    ICICI बैंक 9.99 10,621 2,124 2% तक
    बैंक ऑफ बड़ौदा 10.15-18.00 10,660-12,697 2,132-2,539 2% तक (अधिकतम ₹10,000)
    एक्सिस बैंक 9.6 10,525 2,105 2% तक
    कोटक महिंद्रा बैंक 10.99 10,869 2,174 5% तक
    बैंक ऑफ इंडिया 10.85-16.15 10,834-12,199 2,167-2,440 1% तक (सबसे कम ₹250; अधिकतम. ₹15,000)
    केनरा बैंक 9.70-15.15 10,550-11.934 2,110-2,387 0.50% (₹1,000- 5,000)
    पंजाब नेशनल बैंक 10.25-16.80 10,685-12,373 2,137-2,475 1% तक

    सोर्स- पैसा बाजार 

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार, एक्सिस बैंक सबसे कम ब्याज दरों में पर्सनल लोन दे रही है। यहां ब्याज दर 9.6 फीसदी है। यानी अगर आप 5 साल के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेते हैं तो 10,525 रुपये की ईएमआई देनी होगी।

    ऐसे ही अगर समान अवधि के लिए 1 लाख रुपये का लोन लिया तो 2,105 रुपये की ईएमआई भरनी होगी। ऐसे ही आप बाकी बैंकों की ब्याज दरें और ईएमआई भी चेक कर सकते हैं।