सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Credit Card: सहूलियत या मुसीबत? इन 5 गलतियों से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट! ऐसे रखें सावधानियां

    Updated: Wed, 27 May 2026 11:57 AM (IST)

    क्रेडिट कार्ड आज के समय में एक जरूरत बन गया है, लेकिन लापरवाही से इसका इस्तेमाल करने पर यह आर्थिक बोझ बन सकता है। न्यूनतम भुगतान, पूरी लिमिट का उपयोग ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Credit Card सहूलियत या मुसीबत इन 5 गलतियों से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट!

    HighLights

    1. न्यूनतम देय भुगतान से बचें, हमेशा पूरा बिल चुकाएं।

    2. क्रेडिट लिमिट का 30% से अधिक उपयोग न करें।

    3. बिल भुगतान में देरी से बचें, समय पर चुकाएं।

    नई दिल्ली। आज के समय में क्रेडिट कार्ड लेना एक तरह की जरूरत बन चुका है। घर के बिल भरने हों, शॉपिंग करनी हो, फ्यूल भरवाना हो या फिर कोई चीज ईएमआई पर उठानी हो, हर जगह आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, अगर इसके इस्तेमाल में थोड़ी सी भी लापरवाही बरती जाए, तो ये सहूलियत से बड़ा बोझ बन सकता है। आइए जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय हमें क्या ध्यान में रखना चाहिए।

    पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वाले क्या करें?

    जब भी हम पहली बार कार्ड लेते है तो कई सारी बातें हमें नही पता होती हैं। कार्ड का इस्तेमाल कैसे करना है, कहां करना है या फिर कहां नहीं करना है, इस सबके बारे में जानने में समय लग जाता है। इसलिए कार्ड लेते समय नीचे दी गईं बातों को जरूर ध्यान में रखें:

    • ज्वाइनिंग और रिन्यूअल फीस के बारे में ध्यान से पढ़ें, जरूरत के हिसाब से कार्ड चुनें।
    • कैश निकालने के चार्जेस के बारे में पूरी जानकारी रखें, बिना जाने कैश न निकालें, वरना जुर्माना देना पड़ सकता है।
    • कार्ड में ईएमआई चुकाने का ऑप्शन होना चाहिए, ताकि आपका खर्चा न बिगड़े।
    • बिल चुकाने की तारीख और पेनाल्टी के बारे में जान लें, वरना पेमेंट चूक गई तो मुश्किल हो सकती है।
    • कार्ड से जुड़े सारे छुपे हुए चार्जेस के बारे में अच्छे से जान लें, जो कंपनियां अकसर बताने से बचती हैं।


    कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन गलतियों से बचें

    सिर्फ 'मिनिमम ड्यू' (Minimum Due) भरना: ये सबसे बड़ा जाल है। सिर्फ मिनिमम अमाउंट चुकाने से आपका कार्ड तो चालू रहता है, लेकिन बची हुई पूरी रकम पर भारी ब्याज लगना शुरू हो जाता है। इसलिए हर महीने हमेशा 'टोटल ड्यू' यानी पूरा बिल चुकाएं।

    पूरी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल करना: भले ही आप समय पर बिल चुकाते हों, लेकिन अपनी कुल लिमिट का बड़ा हिस्सा (जैसे 70-80%) कभी खर्च न करें। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हम अगर कार्ड की लिमिट का सिर्फ 30% ही इस्तेमाल करते हैं तो क्रेडिट स्कोर अच्छा बना रहता है।

    खबरें और भी

    पेमेंट में देरी करना: बिल चुकाने में एक दिन की देरी भी आपको लेट फीस, भारी ब्याज और खराब क्रेडिट स्कोर की दलदल में धकेल सकती है। इससे बचने के लिए ऑटो-पे या रिमाइंडर सेट कर लें और हमेशा पेमेंट टाइम पर ही करें।

    लिमिट बढ़ने का मतलब सैलरी बढ़ना नहीं: जब बैंक आपकी क्रेडिट लिमिट बढ़ाता है, तो कहीं न कहीं आप ज्यादा खर्च करने लगते हैं। याद रखें कि ये उधार का पैसा है, जिसे आपको अपनी जेब से ही चुकाना है। खर्च हमेशा अपनी चुकाने की क्षमता के अनुसार ही करें।

    स्टेटमेंट चेक न करना: ज़्यादातर लोग सिर्फ कुल बकाया रकम देखकर पेमेंट कर देते हैं। हर महीने स्टेटमेंट को ध्यान से देखें, क्योंकि इसमें कई बार अनचाहे सब्सक्रिप्शन, गलत ट्रांजैक्शन या छुपे हुए चार्ज होते हैं जिन्हें समय रहते पकड़ा जा सकता है।

    क्रेडिट कार्ड रखना जितना आसान हो सकता है उतना ही ये आपको मुश्किल में भी डाल सकता है। इसलिए हमेशा सोच-समझकर ही कार्ड का इस्तेमाल करें, जिससे आपका मंथली बजट भी सही रहेगा और आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा।

    ये भी पढ़ें: Best Credit Card for ₹25,000 Salary: कम सैलरी वालों के लिए ये क्रेडिट कार्ड दे रहे गजब के ऑफर, ये रही पूरी डिटेल