सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Credit Card से कैसे करें रेंट पेमेंट, क्या है तरीका; देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 04:36 PM (IST)

    यह लेख क्रेडिट कार्ड के माध्यम से यूपीआई ऐप का उपयोग करके किराया भुगतान करने का तरीका बताता है। इसमें क्रेडिट कार्ड से किराया चुकाने पर मिलने वाले कैश ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Credit Card Usage: क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर यूजर्स को कई तरह के लाभ मिलते हैं। यही वजह है कि आज लोग बढ़-चढ़कर क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं। आज आप क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट का भुगतान भी कर सकते हैं। चलिए इसका प्रोसेस भी देख लेते हैं।

    क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर आपको कैशबैक और रिवॉर्ड प्वाइंट इत्यादि लाभ मिलते हैं। इसलिए लोग आजकल लगभग हर पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड को प्राथमिकता देते हैं। चलिए अब जानते हैं कि आप क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट कैसे कर सकते हैं। 

    कैसे करें रेंट पेमेंट?

    नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें। 

    स्टेप 1- सबसे पहले जिस यूपीआई ऐप का आप पेमेंट के लिए उपयोग करते हैं उसे ओपन कर लें। 

    स्टेप 2- आपको यूपीआई ऐप में Rent Payment का ऑप्शन ढूंढना होगा। अगर नहीं मिल रहा है तो सर्च बार पर Rent Payment लिखकर ढूंढे।

    स्टेप 3 यहां आपसे पूछा जाएगा कि आप किसका रेंट पे करना चाहते हैं उस ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें। 

    स्टेप 4- अब आपसे रेंट अमाउंट, मकान मालिक का प्रॉपर्टी का नाम जैसी डिटेल्स पूछी जाएगी, इसे दर्ज कर लें।  

    स्टेप 5- अब Continue वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। 

    स्टेप 6- फिर आपको पेमेंट मेथड में क्रेडिट कार्ड को चुनना होगा।

    स्टेप 8- इस तरह से आप क्रेडिट कार्ड के जरिए आसानी से रेंट पेमेंट कर पाएंगे।

     
    यह हो सकता है कि क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको रिवॉर्ड प्वाइंट और कैशबैक जैसे लाभ मिले।