Credit Card से UPI Payment करने पर मिलेंगे रिवॉर्ड पॉइंट्स, क्या है तरीका
क्रेडिट कार्ड का उपयोग अब यूपीआई भुगतान के लिए भी बढ़ रहा है, जिससे उपयोगकर्ता रिवॉर्ड पॉइंट कमा सकते हैं। बैंक विशेष रूप से यूपीआई भुगतान के लिए क्रे ...और पढ़ें
-1773141736312_m.webp)
आज क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है कि लोग इसे डेबिट कार्ड की तरह हर जगह यूज करने लगे हैं। क्योंकि क्रेडिट कार्ड के जरिए जो लाभ मिलता है, वो उन्हें डेबिट कार्ड के जरिए नहीं मिलता। बहुत कम लोग ये जानते हैं कि अगर यूपीआई पेमेंट क्रेडिट कार्ड से की जाए तो अच्छा खासा रिवॉर्ड मिल जाता है।
आजकल बैंक स्पेशली यूपीआई पेमेंट को लेकर खास तरह के क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट पर कैसे ज्यादा से ज्यादा रिवॉर्ड पॉइंट पा सकते हैं।
कैसे करें पेमेंट?
क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप 1 - सबसे पहले जो भी यूपीआई ऐप आप इस्तेमाल करते है, उसके पेमेंट सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 2- अब उस फोन नंबर का चयन करें जहां आपको पेमेंट भेजनी हो।
स्टेप 3- फिर यूपीआई पिन नंबर दर्ज करें या अन्य पेमेंट ऑप्शन पर जाएं।
स्टेप 4- इसके अलावा आप सेल्फ ट्रांसफर का भी ऑप्शन चुन सकते हैं।
स्टेप 5- अब जितना अमाउंट आप देना चाहते हैं, उसे दर्ज करें।
स्टेप 6- ये स्टेप बहुत महत्वपूर्ण है, पेमेंट के लिए आपको क्रेडिट कार्ड का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
स्टेप 7- लास्ट में पिन कोड दर्ज करें, जिसके बाद आपका पेमेंट पूरा हो जाएगा।
एक रिवॉर्ड प्वाइंट पर कितना पैसा?
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार 1 रिवॉर्ड प्वाइंट की कीमत 1 रुपये के लगभग होती है। ये कम या ज्यादा भी हो सकती है। ये पूरी तरह से बैंक और क्रेडिट कार्ड टाइप पर निर्भर करता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।