सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    EPFO 3.0 FAQs: अब तुरंत निकालें 75% PF का पैसा, लेकिन क्या बंद हो गई 100% निकासी की सुविधा? जानिए पूरा सच

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 01:33 PM (IST)

    EPFO 3.0 FAQs: EPFO 3.0 के तहत अब कर्मचारी अपनी पीएफ राशि का 75% तक तुरंत निकाल सकते हैं, जिससे आपात स्थिति में राहत मिलेगी। हालांकि, 100% निकासी के न ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. EPFO 3.0 से 75% पीएफ तुरंत निकालना आसान हुआ।

    2. 100% पीएफ निकासी के नियम अभी भी लागू हैं।

    3. बेरोजगारी, सेवानिवृत्ति पर ही पूरी राशि संभव है।

    नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) अपने नए डिजिटल अपग्रेड EPFO 3.O के जरिए पीएफ क्लेम प्रक्रिया को और आसान और तेज बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इस नई व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि कर्मचारी अपनी जमा राशि का 75% तक हिस्सा तुरंत (instant) निकाल सकते हैं, जिससे इमरजेंसी में राहत मिलना आसान हो गया है।

    हालांकि, इस सुविधा के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब भी कोई कर्मचारी अपने पीएफ का 100% पैसा निकाल सकता है? जवाब है—हां, लेकिन कुछ शर्तों के साथ ही आप 100% पैसा निकाल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो शर्तें...

    डिजिटल सिस्टम से बढ़ी स्पीड और पारदर्शिता

    EPFO 3.0 के तहत तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया गया है, जिससे क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया में तेजी आई है। ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम के जरिए कई मामलों में बिना लंबी जांच के ही क्लेम मंजूर हो जाता है। इसके अलावा भविष्य में UPI और ATM जैसे माध्यमों से भी PF निकालने की सुविधा पर काम किया जा रहा है। इस बदलाव का मकसद यही है कि कर्मचारियों को अपने ही पैसे के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े और पूरी प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बने।

    100% PF निकासी के नियम अब भी वही

    हालांकि 75% तक तुरंत निकासी की सुविधा मिलने के बावजूद, पूरी यानी 100% PF राशि निकालने के नियमों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। कर्मचारी अब भी तभी पूरा पैसा निकाल सकते हैं जब वे कम से कम दो महीने तक बेरोजगार रहें। इसके अलावा 58 साल की उम्र में रिटायरमेंट के बाद या स्थायी रूप से विदेश बसने की स्थिति में भी पूरी राशि निकालने की अनुमति दी जाती है। यानी EPFO अब भी यह सुनिश्चित करना चाहता है कि कर्मचारी अपनी रिटायरमेंट सेविंग्स को पूरी तरह खत्म न करें।

    खबरें और भी

    रिटायरमेंट सुरक्षा पर EPFO का फोकस

    EPFO 3.0 के इस बदलाव से साफ है कि संगठन एक तरफ कर्मचारियों को जरूरत के समय पैसा उपलब्ध कराना चाहता है, वहीं दूसरी तरफ उनकी लंबी अवधि की वित्तीय सुरक्षा भी बनाए रखना चाहता है। यही वजह है कि 75% तक निकासी आसान कर दी गई है, लेकिन 100% निकासी को सीमित परिस्थितियों तक ही रखा गया है। इससे कर्मचारियों के पास भविष्य के लिए कुछ बचत बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड तोड़ मांग से घटेगा कॉटन का स्टॉक! जानिए क्या कहती है USDA की ताजा रिपोर्ट

    EPFO 3.0 कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है, क्योंकि अब जरूरत पड़ने पर बड़ी राशि तुरंत निकाली जा सकती है। लेकिन पूरी PF रकम निकालने के नियम पहले जैसे ही बने हुए हैं। ऐसे में कर्मचारियों को समझदारी से फैसला लेना होगा ताकि वे अपनी मौजूदा जरूरतों के साथ-साथ भविष्य की आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकें।