EPFO में अब तक क्या-क्या बदला? पहले जान लीजिए 2026 के ये 7 बड़े नए नियम; वरना अटक जाएगा क्लेम!
EPFO ने 2026 में अपने सिस्टम में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे PF निकासी अब 3 दिनों में होगी और पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो गई है। नए नियमों में e-Nomination ...और पढ़ें
-1783939754198_m.webp)
EPFO में क्या-क्या बदला?
HighLights
PF निकासी अब सिर्फ 3 दिनों में संभव।
पूरा EPFO सिस्टम अब डिजिटल और ऑटोमैटिक।
e-Nomination अनिवार्य, वरना PF क्लेम अटक सकता है।
नई दिल्ली: अगर आप नौकरी करते हैं और आपका PF कटता है, तो यह खबर आपके लिए बहुत अहम है। Employees' Provident Fund Organisation यानी EPFO ने 2026 में अपने पूरे सिस्टम में बड़ा बदलाव कर दिया है। ये बदलाव सिर्फ छोटे-मोटे अपडेट नहीं है, बल्कि पूरे PF सिस्टम को तेज, डिजिटल और आसान बनाने की कोशिश है। सरकार का मकसद साफ है कि जो पैसा सालों से आपका है, उसे जरूरत पड़ने पर बिना झंझट जल्दी मिलना चाहिए।
1. PF निकासी हुई आसान
पहले PF निकालना कई लोगों के लिए सरदर्द था। फॉर्म भरना, ऑफिस के चक्कर लगाना, हफ्तों इंतजार करना ये सब आम बात थी। लेकिन अब जो नया सिस्टम लागू हुआ है, उसमें सबसे बड़ा बदलाव यह है कि PF क्लेम अब सिर्फ 3 दिनों में सेटल किया जा सकता है। यानी अगर आपने सही तरीके से ऑनलाइन क्लेम किया, तो पैसा सीधे आपके खाते में बहुत जल्दी आ जाएगा।
2. पूरा सिस्टम हुआ डिजिटल
इस बदलाव के पीछे EPFO का नया डिजिटल और ऑटोमैटिक प्रोसेसिंग सिस्टम है। अब ज्यादातर क्लेम बिना मैन्युअल जांच के ही सिस्टम के जरिए वेरिफाई हो जाते हैं। इसका मतलब यह है कि जहां पहले फाइलें अटक जाती थीं, अब वही काम मशीन और डेटा के जरिए तेजी से पूरा हो रहा है।
3. PF निकालने के नियम हुए आसान
नए नियमों में सिर्फ स्पीड ही नहीं बढ़ाई गई, बल्कि PF निकालने के नियमों को भी आसान किया गया है। पहले PF निकालने के लिए अलग-अलग कैटेगरी और शर्तें थीं, जिन्हें समझना भी मुश्किल होता था। अब इन नियमों को सरल बनाकर कम कैटेगरी में बांट दिया गया है, ताकि कर्मचारी आसानी से समझ सके कि कब और कितना पैसा निकाल सकता है।
खबरें और भी
4. कितना पैसा निकाल सकते हैं?
इसके साथ ही एक बड़ा बदलाव यह भी है कि जरूरत पड़ने पर PF का बड़ा हिस्सा निकालना आसान हो गया है। अगर कोई व्यक्ति बेरोजगार हो जाता है, तो वह एक महीने बाद अपने PF का करीब 75% हिस्सा निकाल सकता है और दो महीने बाद पूरा पैसा भी निकाल सकता है। यानी अब PF सिर्फ रिटायरमेंट का पैसा नहीं, बल्कि इमरजेंसी में काम आने वाला फंड भी बन गया है।
5. अब Nomination नहीं किया तो PF फंस सकता है!
सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सिस्टम पूरी तरह डिजिटल हो जाए। अब क्लेम से लेकर KYC अपडेट और नॉमिनेशन तक लगभग हर काम ऑनलाइन किया जा सकता है। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि भ्रष्टाचार और देरी की समस्या भी कम होगी।
लेकिन इस नए सिस्टम में एक चीज बेहद जरूरी कर दी गई है और वह है e-Nomination। अगर आपने अपने PF अकाउंट में नॉमिनेशन अपडेट नहीं किया है, तो आपका क्लेम अटक भी सकता है। यानी पैसा आपका होने के बावजूद आपको नहीं मिल पाएगा, जब तक आप नॉमिनेशन पूरा नहीं करते।
6. वेज सीलिंग और योगदान में बड़ा बदलाव
अब बात करें सैलेरी और योगदान की, तो यहां भी एक अहम बदलाव किया गया है। अभी PF के लिएओ वेज सीलिंग ₹15,000 मानी जाती है, जिस पर 12% के हिसाब से ₹18,00 का योगदान बनता है। नए नियमों में यह साफ कर दिया गया है कि इसके ऊपर का योगदान अब वॉलंटरी होगा, यानी कर्मचारी चाहे तो ज्यादा पैसा PF खाते में डाल सकते हैं, लेकिन यह अनिवार्य नहीं होगा।
7. अब PF खाता पहले से भी ज्यादा सुरक्षित
इसके अलावा EPFO ने अपने पूरे सिस्टम को एक सेंट्रलाइज्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म में बदल दिया है। इसका फायदा यह होगा कि आपका PF अकाउंट अब किसी एक ऑफिस से जुड़ा नहीं रहेगा। आप देश के किसी भी हिस्से में जाकर अपनी सेवाएं इस्तेमाल कर सकते हैं।
कुल मिलाकर देखें तो ये बदलाव सीधे तौर पर करोड़ों कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आए हैं। अब PF निकालना आसान है, पैसा जल्दी मिलता है और प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है। खास बात यह है कि यह सिस्टम ऐसे समय में आया है जब लोगों को नौकरी में अनिश्चितता और अचानक पैसों की जरूरत ज्यादा महसूस हो रही है।