EPFO Pension: 5 साल नौकरी की, तो क्या पेंशन मिलेगी; कितना तैयार होगा फंड; सबकुछ कैलकुलेशन से समझें
EPFO Pension: ईपीएफओ के नियमों के अनुसार, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को पेंशन के लिए कम से कम 10 साल की सेवा पूरी करनी होती है। 5 साल की नौकरी में ईप ...और पढ़ें

EPFO Pension पाने के लिए 10 साल की सर्विस अनिवार्य
नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे कर्मचारियों के रिटायरमेंट फंड और पेंशन की देखरेख EPFO करता है। यही संस्था पीएफ और पेंशन के पैसे को मैनेज करती है। आपकी कंपनी सैलरी जो पीएफ काटती है वह पैसा आपके ईपीएफ और ईपीएस अकाउंट में जमा होता है। EPS में जमा हुआ पैसा आगे चलकर आपकी पेंशन में योगदान देता है। वहीं, EPF में जमा पैसा एक तरह से रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा फंड तैयार करता है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत दोनों EPF और EPS को मैनेज किया जाता है। ईपीएफओ, श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत काम करने वाला एक क प्रमुख संवैधानिक निकाय है। यही आपकी पेंशन बनाता है। अगर आपने तय समय तक नौकरी की है और आपका पीएफ कटा है तो आप पेंशन के पात्र हैं। पेंशन पाने के लिए आपको एक निश्चित अवधि तक नौकरी करनी पड़ती है।
ऐसे में अगर आपने 5 साल नौकरी की और इतने ही साल आपका पीएफ कटा तो क्या आपको पेंशन मिलेगी या नहीं, इसके अलावा इन 5 सालों में आपके EPF अकाउंट में कितना पैसा तैयार होगा? आइए इन दोनों सवालों का जवाब जानते हैं।
5 साल की नौकरी पर क्या पेंशन मिलेगी?
इस सवाल का जवाब जानने के लिए हम EPFO की वेबसाइट पर गए। वहां पर हमें जवाब मिला कि अगर आप EPFO के तहत पेंशन पाना चाहते हैं तो आपको कम से कम 10 वर्ष की पात्र सेवा पूरी करनी होगी।
खबरें और भी
EPFO की वेबसाइट के अनुसार कर्मचारी पेंशन योजना, 1995, जिसे EPF और MP अधिनियम, 1952 की धारा 6A के तहत अधिसूचित किया गया है, इस अधिनियम के अंतर्गत आने वाले संस्थानों के पात्र कर्मचारियों को पेंशन संबंधी लाभ प्रदान करती है। यह सेवानिवृत्ति, समय से पहले सेवानिवृत्ति, या स्थायी विकलांगता की स्थिति में मासिक पेंशन सुनिश्चित करती है, और सदस्य की मृत्यु होने पर पारिवारिक पेंशन का लाभ भी देती है।
नियोक्ता वेतन का 8.33% और केंद्र सरकार 1.16% (वेतन सीमा के अधीन) पेंशन कोष में योगदान करती है। जिन सदस्यों ने कम से कम 10 वर्ष की पात्र सेवा पूरी की है, वे पेंशन के हकदार होते हैं।
5 साल नौकरी करने पर EPF अकाउंट में कितना पैसा होगा तैयार?
आपके ईपीएफ अकाउंट में कितना फंड तैयार होगा यह आपकी सैलरी पर निर्भर करता है। आपकी बेसिक सैलरी से 12 फीसदी पैसा पीएफ के रूप में काटा जाता है। और इतना ही हिस्सा कंपनी भी जमा करती है। हालांकि, बेसिक की लिमिट 15 हजार रुपये है। यानी अगर आपकी सैलरी लाखों या करोड़ों में है तो तब भी 15 हजार के हिसाब से ही आपका पीएफ कटेगा।
आपकी बेसिक का 12 फीसदी हिस्सा और साथ में नियोक्ता यानी इम्प्लॉयर अपने हिस्से का कुछ पैसा आपके ईपीएफ तो कुछ हिस्सा आपके EPS अकाउंट में जमा करता है। EPS में कर्मचारी का हिस्सा शून्य होता है। यानी इसमें नियोक्ता ही योगदान देता है।
मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 15 हजार रुपये है तो इस हिसाब से 1800 रुपये कटेगा और इतना ही पैसा नियोक्ता जमा करेगा। लेकिन नियोक्ता का एक हिस्सा EPS में जाता है। आपके EPF अकाउंट में नियोक्ता 550 रुपये जमा कर रहा है तो हिसाब से एक महीने का कंट्रीब्यूशन 1800+550= 2350 रुपये हो गया। और 12 महीने यानी एक साल का 28200 रुपये और 5 साल का 28200*5= 141000 रुपये।
इस पर सरकार आपको ब्याज भी देती है। इस समय ईपीएफओ की ब्याज दर 8.25 फीसदी है। हालांकि, ब्याज दर सालाना आधार पर बदलती रहती है। बिना ब्याज के 5 साल में आपके EPFO में 141000 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।