सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    FD vs Mutual Fund vs Post Office Scheme: ₹1 लाख निवेश किया तो 10 साल में कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न, आप किसमें करें निवेश?

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 03:35 PM (IST)

    FD vs Mutual Fund vs Post Office Scheme: यह लेख ₹1 लाख के निवेश पर 10 साल में FD, म्यूचुअल फंड और पोस्ट ऑफिस स्कीम (किसान विकास पत्र) से मिलने वाले रि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    FD vs Mutual Fund vs Post Office Scheme: आज निवेश के लिए कई प्लेटफार्म मौजूद है। फिर चाहे सुरक्षित निवेश विकल्प चुनना हो या असुरक्षित स्कीम में पैसा लगाना हो। आज हम जानेंगे कि अगर आप 10 साल के लिए 1 लाख रुपये निवेश करना चाहते हैं तो एफडी, म्यूचुअल फंड या पोस्ट ऑफिस कहां सबसे ज्यादा रिटर्न मिलेगा?

    इसे हम कैलकुलेशन की मदद से समझेंगे। इसके साथ ही जानेंगे कि आपको कहां निवेश करना चाहिए।  

    FD पर कितना मिलेगा रिटर्न

    हमने एफडी कैलकुलेशन के लिए एसबीआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही एसबीआई का ही इंटरेस्ट रेट लिया है। 10 साल की एफडी पर एसबीआई की ओर से 6.5 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है। इसके साथ ही कम्पाउंडिंग का लाभ हर साल मिल रहा है। इस हिसाब से ही कैलकुलेशन की गई है। 

    • निवेश रकम- 1 लाख रुपये
    • रिटर्न- 6.5 फीसदी 
    • निवेश अवधि- 10 साल 
    • कम्पाउंडिंग- हर एक साल

    अगर कोई व्यक्ति 10 साल के लिए एफडी में 1 लाख रुपये निवेश करता है तो उसे 6.5 फीसदी के हिसाब से मैच्योरिटी पर 1,87,714 रुपये मिलेंगे। इस हिसाब से आपको केवल रिटर्न में ही 87,714 रुपये मिलेंगे। 

    पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा पैसा

    • निवेश रकम- 1 लाख रुपये
    • रिटर्न- 7.5 फीसदी 
    • निवेश अवधि- 9 साल 7 महीने
    • कम्पाउंडिंग- हर एक साल

    हमने यहां पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पात्र योजना में अप्लाई किया है। इस योजना के तहत आपका ब्याज हर साल कम्पाउंट होता है। इसमें आपको 7.5 फीसदी का रिटर्न मिल जाता है। इसके साथ ही इस स्कीम में कोई भी अप्लाई कर सकता है। 

    इस स्कीम की मैच्योरिटी डेट 9 साल 7 महीने या 115 महीने की है। अगर आप इस स्कीम में 115 महीने निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर डबल अमाउंट मिलेगा। 115 महीने बाद आपको मैच्योरिटी पर 1 लाख की जगह 2 लाख रुपये मिलेंगे। 

    Mutual Fund पर कितना मिलेगा रिटर्न?

    • निवेश रकम- 1 लाख रुपये
    • रिटर्न- 12 फीसदी 
    • निवेश अवधि- 10 साल

    अगर आप म्यूचुअल फंड में 10 साल के लिए 1 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 3,10,585 रुपये मिल सकते हैं। हालांकि ये रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है। आपको केवल रिटर्न में ही 2,10,585 रुपये मिल सकते हैं। 

    आपके लिए क्या सही?

    अगर आप रिस्क ले सकते हैं तो आपके लिए म्यूचुअल फंड बेस्ट ऑप्शन है। म्यूचुअल फंड में तभी फायदा मिलता है जब आप इसमें लंबे समय के लिए निवेश करें। हालांकि अगर आप रिस्क नहीं चाहते हैं तो आपको पोस्ट ऑफिस का किसान विकास पात्र का ऑप्शन चुनना चाहिए। ये स्कीम पूरी तरह से सुरक्षित भी है और आपको इसमें एफडी के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिल जाता है। हालांकि इस स्कीम में लंबे समय के लिए पैसे रखने पड़ेगे।

    अगर आप इतनी लंबी अवधि के लिए पैसे नहीं रखना चाहते और सुरक्षित स्कीम में पैसा लगाना चाहते हैं तो एफडी ऑप्शन सही रहेगा।