Highest FD Rates: 1 या 3 साल की FD, किसमें मिलेगा आपको ज्यादा फायदा; आप क्या चुनें?
फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का पारंपरिक तरीका है। एफडी में निवेश कर आपका पैसा सुरक्षित रहता है। इसके साथ ही आपको गारंटीड रिटर्न भी मिल जाता है। अक्सर लोग एफ ...और पढ़ें

नई दिल्ली। एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है। फिक्स्ड डिपॉजिट में आपको गारंटी रिटर्न मिलता है। कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर अलग-अलग निवेश अवधि के लिए अलग-अलग ब्याज ऑफर करते हैं।
अक्सर हमें कन्फ्यूजन रहती है कि 1 या 3 साल कौन-सी एफडी करना ज्यादा बेहतर रहेगा। आइए जानते है किसमें आपको ज्यादा फायदा मिलने वाला है।
कितना है ब्याज?
| बैंक | 1 साल में ब्याज (%) | 3 साल में ब्याज (%) |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 6.10 | 6.25 |
| बैंक ऑफ इंडिया | 6.25 | 6.25 |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 6.20 | 5.25 |
| केनरा बैंक | 6.25 | 6.25 |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 6.20 | 6.00 |
| पंजाब नेशनल बैंक | 6.1 | 6.3 |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 6.25 | 6.3 |
1 साल की एफडी
फायदे
अगर आप कम समय के लिए निवेश करते हैं, तो आपको पैसे जल्द मिल जाते हैं। आपको ब्याज रकम के साथ जमा रकम का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता।
वहीं आप मिली राशि को दूसरी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर एफडी ब्याज दर बढ़ जाए तो बढ़ते रेट का फायदा ले सकते हैं। अगर ब्याज दर कम भी हो जाए, तो आपको इसका नुकसान नहीं होता।
ये उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें ये पैसा अपने शार्ट टर्म उद्देश्य के लिए चाहिए हो।
नुकसान
आपको इसमें लंबे समय वाली एफडी से कम रिटर्न मिलता है।
फायदे
ज्यादा ब्याज का फायदा
ब्याज दर कम होने से भी नुकसान नहीं होता
ये उन लोगों के लिए अच्छा है, जो लॉग टर्म उद्देश्य रखते हैं।
नुकसान
आपको अपनी रकम के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
भविष्य में अगर ब्याज दर बढ़ता है, तो इस लाभ से वंचित रह जाते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।