सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IOCL Axis VS ICICI HPCL: पेट्रोल के दामों का मिल गया तोड़, ये फ्यूल कार्ड कैशबैक के साथ-साथ दे रहा कई तरह की छूट!

    Updated: Mon, 25 May 2026 05:05 PM (IST)

    बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच, यह लेख इंडियन ऑयल एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई एचपीसीएल सुपर सेवर क्रेडिट कार्ड जैसे फ्यूल क्रेडिट कार्ड के माध्यम स ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पेट्रोल के दामों का मिल गया तोड़, ये फ्यूल कार्ड कैशबैक के साथ-साथ दे रहा कई तरह की छूट!

    HighLights

    1. इंडियन ऑयल एक्सिस और आईसीआईसीआई एचपीसीएल कार्ड की तुलना।

    2. दोनों कार्डों पर ₹500 की जॉइनिंग और वार्षिक फीस।

    3. ईंधन, ऑनलाइन खर्च पर पाएं आकर्षक कैशबैक और रिवॉर्ड।

    नई दिल्ली। पिछले 2 हफ्तों में पेट्रोल-डीजल के दामों में चौथी बार इजाफा हुआ। फ्यूल स्टेशन पर लोगों का गुस्सा पेट्रोल भरने वालों पर निकल रहा है। लोग उनसे ही बढ़ते दामों को लेकर बहस कर रहे हैं। ऐसे में अब आपको पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, आपको ऐसे फ्यूल क्रेडिट कार्ड के बारे में बताएंगे, जो महीनेभर में आपकी बचत भी करवाएंगे और कई सारे रिवॉर्ड्स भी दिलाएंगे। बात होगी IndianOil Axis Bank Credit Card और ICICI HPCL Super Saver Credit Card की। 

    कितनी है एनुअल-जॉइनिंग फीस? 

    चाहे आप इंडियन ऑयल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड लें या फिर आईसीआईसीआई एचपीसीएल सुपर सेवर क्रेडिट कार्ड, दोनों ही कार्ड्स की ज्वाइनिंग और एनुअल फीस ₹500-₹500 है। वहीं दोनों ही कार्ड फ्यूल भरवाने के लिए बेस्ट हैं। एक्सिस बैंक का कार्ड 30 दिनों के अंदर किए गए पहले खर्च पर 1,250 EDGE रिवॉर्ड देगा। तो आईसीआईसीआई का कार्ड लेने पर आपको ₹5000 के खर्चे पर 2,000 रिवॉर्ड प्वाइंट मिल सकते हैं।

     कार्ड के बाकी फीचर्स:

     

    IndianOil Axis Bank Credit Card

    ICICI HPCL Super Saver Credit Card

    कैशबैक रेट

    • IOCL पर हर ₹100 खर्च करने पर 4% अनलिमिटेड वैल्यू बैक
    • ऑनलाइन हर ₹100 खर्च करने पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स
    • हर ₹100 खर्च करने पर 1 EDGE रिवॉर्ड पॉइंट
    • 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स = ₹1
    • HPCL पंपों पर ईंधन खरीदने पर हर महीने ₹200 तक का 4% कैशबैक
    • किराना, डिपार्टमेंटल स्टोर और यूटिलिटी बिल पर खर्च करने पर हर महीने 400 पॉइंट तक
    • अन्य रिटेल खरीदारी पर खर्च किए गए हर ₹100 पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट
    • HP Pay ऐप से ईंधन खरीदने पर हर ₹100 पर 6 पॉइंट्स (1.5% अतिरिक्त बचत)
    • 1 रिवॉर्ड पॉइंट = ₹0.25
    लाउंज एक्सिस
    • किसी तरह का लाउंज एक्सिस नहीं
    • पिछली तिमाही में ₹75,000 खर्च करने पर हर तिमाही 1 मुफ्त घरेलू लाउंज एक्सेस
    कार्ड के फायदे
    • ईंधन पर खर्च करने पर रिवॉर्ड पॉइंट्स के रूप में 4% वैल्यू-बैक
    • ऑनलाइन शॉपिंग पर 1% वैल्यू-बैक
    • BookMyShow के ज़रिए बुक की गई मूवी टिकटों पर 10% की छूट
    • ईंधन पर खर्च करने पर 5% वैल्यू-बैक
    • डिपार्टमेंटल स्टोर, बिजली बिल और मोबाइल बिल पर 5% वापस
    • BookMyShow और INOX पर मूवी टिकट पर 25% की छूट
     कार्ड के नुकसान  
    • कुल एक्सीलरेटेड वैल्यू-बैक की सीमा ₹250
    • फ्यूल सरचार्ज छूट की सीमा ₹50 प्रति माह
    • ₹3.5 लाख के खर्च पर वार्षिक शुल्क छूट की शर्त लागू

    • कुल वैल्यू-बैक हर महीने ₹300 तक सीमित
    • लाउंज एक्सेस पर खर्च-आधारित शर्त लागू
    • दूसरे एंट्री-लेवल कार्ड्स की तुलना में कुल वैल्यू-बैक काफी कम

    किसे लेना चाहिए कौन सा कार्ड?

    अगर आप IOCL के लॉयल कस्टमर हैं और मूवी देखने के शौकीन हैं तो ये कार्ड आप ले सकते हैं, क्योंकि एक्सिस के कार्ड पर मूवी टिकट पर भी ऑफर मिल सकता है। वहीं जो लोग HPCL फ्यूल पर खर्च में बचत के साथ-साथ किराने और डिपार्टमेंटल स्टोर जैसी रोज़मर्रा की श्रेणियों पर रिवॉर्ड्स की तलाश में हैं, वो लोग आईसीआईसीआई का कार्ड ले सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: LIC vs Mutual Fund: सुरक्षा चुनें या शानदार रिटर्न? जानिए आपके लिए क्या है सही विकल्प