सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    FD Interest 2026: शेयर बाजार के रिस्क से दूर, कम समय में ये सरकारी बैंक FD पर दे रहे हैं मोटा ब्याज, चेक करें सारी डिटेल

    Updated: Thu, 28 May 2026 06:55 PM (IST)

    सरकारी बैंक विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं, जो शेयर बाजार के जोखिम से दूर सुरक्षित निवेश का विकल्प है। पंजाब एंड सिंध ब ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    FD Interest 2026 शेयर बाजार के रिस्क से दूर, कम समय में ये सरकारी बैंक FD पर दे रहे हैं मोटा ब्याज, चेक करें सारी डिटेल

    HighLights

    1. सरकारी बैंक FD पर दे रहे आकर्षक ब्याज दरें।

    2. पंजाब एंड सिंध बैंक 6.75% ब्याज के साथ सबसे आगे।

    3. सुरक्षित निवेश के लिए FD एक बेहतरीन विकल्प है।

    नई दिल्ली। अगर आप अपनी गाढ़ी कमाई के पैसे को बिल्कुल सुरक्षित रखते हुए उस पर बेहतरीन रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो ये समय आपके लिए एकदम सही है। शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहने वाले सुरक्षित निवेशकों के लिए देश के बड़े सरकारी बैंक एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। इस समय कई सरकारी बैंक अपनी स्पेशल अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम्स पर आम जनता को बेहद आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। अगर आप भी अगले 1 से 3 साल के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि इस समय कौन से सरकारी बैंक ब्याज देने के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं।

    कौन दे रहा कितना ब्याज?

    ताजा आकंड़े उठाकर देखें तो इस समय सरकारी बैंकों ब्याज की होड़ मची हुई है। बैंक ऑफ बड़ौदा अपनी 'बॉब स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम' के तहत 444 दिनों की एफडी पर 6.45% का ब्याज दे रहा है, तो वहीं देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी अपनी खास 'अमृत वृष्टि' स्कीम के तहत 444 दिनों के लिए 6.45% का ही रिटर्न ऑफर कर रहा है। इसके अलावा केनरा बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जैसे दिग्गज बैंक भी 444 से 555 दिनों की अवधि पर 6.60% का मजबूत ब्याज दे रहे हैं।

    लेकिन, अगर आप सबसे ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो आपको उन टॉप 5 बैंकों के बारे में जरूर जानना चाहिए जो इस समय सबसे ऊंची ब्याज दरें दे रहे हैं।

    • पंजाब एंड सिंध बैंक: 666 दिनों की स्पेशल एफडी पर सबसे ज़्यादा 6.75% ब्याज।
    • बैंक ऑफ इंडिया: 3 साल की लंबी अवधि के निवेश पर 6.70% रिटर्न।
    • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: महज 333 दिनों की छोटी अवधि पर 6.65% ब्याज।
    • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 400 दिनों की स्पेशल स्कीम पर 6.65% का मुनाफा।
    • केनरा, PNB और यूनियन बैंक: 444 से 555 दिनों की अवधि पर 6.60% का सुरक्षित ब्याज।

    कितने सेफ हैं सरकारी बैंक?

    बाजार के जानकारों का मानना है कि सरकारी बैंकों में पैसा लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां आपका पैसा 100% सुरक्षित रहता है और डूबने का कोई डर नहीं होता। ऐसे में अगर आपके पास कुछ सरप्लस फंड यानी एक्स्ट्रा पैसा पड़ा है, तो इन बैंकों की स्पेशल एफडी स्कीम्स में पैसा लॉक कर देना एक बेहद समझदारी भरा और मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: IOCL Axis VS ICICI HPCL: पेट्रोल के दामों का मिल गया तोड़, ये फ्यूल कार्ड कैशबैक के साथ-साथ दे रहा कई तरह की छूट!

    खबरें और भी