सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Highest FD Rates: SBI, ICICI से लेकर HDFC तक कौन-सा दिग्गज बैंक दे रहा है एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 04:38 PM (IST)

    Highest FD Rates: मध्य पूर्व युद्ध के कारण शेयर बाजार में अस्थिरता के बीच, सुरक्षित निवेश विकल्प महत्वपूर्ण हैं। 5 साल की एफडी पर विभिन्न बैंकों द्वार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से शेयर मार्केट का आज बुरा हाल है। ऐसे में निवेशक घबराए हुए हैं। इस समय में ही आपको सुरक्षित निवेश विकल्प सबसे ज्यादा काम आते हैं। इसलिए कई विशेषज्ञ मानते हैं कि एक बेहतर पोर्टफोलियो वही है, जिसमें सुरक्षित और असुरक्षित दोनों निवेश विकल्प का मिश्रण हो। 

    सुरक्षित निवेश विकल्प जैसे एफडी में पैसा डूबने या नुकसान का खतरा नहीं होता। बैंक एफडी के तहत आपको गारंटी रिटर्न मिल जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि एसबीआई, पीएनबी, HDFC जैसे बैंकों में से कौन 5 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है। 

    5 साल की FD पर सबसे ज्यादा रिटर्न

    बैंक 5 साल की एफडी पर रिटर्न
    ICICI 6.50%
    एक्सिस बैंक 6.45%
    HDFC 6.40%
    पंजाब नेशनल बैंक 6.10%
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 6.05%
    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 6.00%

    अब जानते हैं कि 5 साल की एफडी पर स्मॉल फाइनेंस बैंक कितना रिटर्न दे रहे हैं। 

    बैंक 5 साल की एफडी पर ब्याज
    AU स्मॉल फाइनेस बैंक 6.75
    Equitas स्मॉल फाइनेस बैंक 7.00
    ESAF स्मॉल फाइनेस बैंक 5.75
    जाना स्मॉल फाइनेस बैंक 7.77
    शिवालिक स्मॉल फाइनेस बैंक 6.25
    स्लाइस स्मॉल फाइनेस बैंक 7.00
    सूर्योदय स्मॉल फाइनेस बैंक 7.90
    उज्जीवन स्मॉल फाइनेस बैंक 7.20
    उत्कर्ष स्मॉल फाइनेस बैंक 7.00
     
     
    दिग्गज बैंकों में से ICICI 5 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। यह बैंक 5 साल की एफडी पर 6.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। अगर कोई व्यक्ति इसी बैंक में 5-5 साल के लिए दो बार एफडी करता है तो उसे 13 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। 
     
    अगर स्मॉल फाइनेंस बैंक की बात करें तो सूर्याेदय स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 5 साल की एफडी में 7.90 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा है। अगर आप यहां 5-5 साल के लिए दो बार एफडी करते हैं तो आपको 15.8 रिटर्न मिलेगा।