सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Share Market की गिरावट से हैं परेशान? टेंशन नॉट ये Bank FD कर देगा पोर्टफोलियो बैलेंस; ब्याज देख आ जाएगा लालच

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 05:01 PM (IST)

    शेयर बाजार की गिरावट (Share Market Crash) के बीच सुरक्षित निवेश विकल्प जैसे FD का महत्व बढ़ जाता है। छोटे वित्त बैंक सामान्य बैंकों से बेहतर ब्याज दरे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    शेयर मार्केट की गिरावट (Share Market Crash Today) से हर कोई परेशान है। इसलिए हमारे बड़े बुजुर्ग शेयर मार्केट से ज्यादा एफडी जैसी सुरक्षित निवेश विकल्प पर विश्वास करते थे। आप बेहतर रिटर्न के लिए शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड जैसी असुरक्षित निवेश विकल्प का रुख ले सकते हैं।

    हालांकि इसमें पूरी तरह से निर्भर होना आपको खतरे में डाल सकता है। इसलिए पोर्टफोलियो को बैलेंस रखने के लिए एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) जैसे सुरक्षित निवेश विकल्प को शामिल करना होता है। ताकि अगर शेयर मार्केट में नुकसान भी हो रहा है तो ये सुरक्षित निवेश विकल्प नुकसान हो बैलेंस रख सकें। इसके साथ ही आपके कुछ पैसे सुरक्षित रहें।

    वैसे तो सभी स्मॉल फाइनेंस बैंक में सामान्य बैंक से अच्छा रिटर्न मिल जाता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे स्मॉल फाइनेंस बैंक के बारे बताने वाले है, जो सभी स्मॉल फाइनेंस बैंक में से सामान्य एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज (Highest FD Rates) दे रही है।

    Highest FD Rates: सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला बैंक

    बैंक ब्याज दर अवधि
    जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.25% 385 to 400 दिन
    ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.00% 501 दिन
    सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.90% 5 साल
    शवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.80% 21 महीने 1 दिन से 22 महीने
    स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.75% 18 महीने 1 दिन से 18 महीने 2 दिन

    जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में आपको 13 महीने 5 दिन की एफडी पर 8.25 फीसदी रिटर्न मिल रहा है। ये बड़े बैंक द्वारा ऑफर किए जाने वाले ब्याज दर से काफी बेहतर है। अगर आप इस स्कीम में लगभग 26 महीने 10 दिन यानी दो बार निवेश करते हैं तो आपको 16.50 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। खास बात ये है कि ये बैंक इतन कम समय में आपको गारंटी रिटर्न देगा। 

    क्यों जरूरी है सुरक्षित निवेश विकल्प

    एक बेहतर पोर्टफोलियो वहीं होता है जिसमें सुरक्षित और असुरक्षित दोनों स्कीम शामिल हो। ताकि एक बैंलेस बन रहें। हाल ही में आई बाजार की गिरावट से निवेशक घबराए हुए है। हालांकि वो निवेशक ज्यादा घबराए है, जिन्होंने अपनी सारी सेविंग मार्केट लगा दी है। 

    इसलिए कभी भी हमें अपने टोटल बचत को असुरक्षित निवेश विकल्प में नहीं लगाना चाहिए। अगर आप ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा अमाउंट एफडी जैसे सुरक्षित विकल्प में निवेश करें। 

    /