आपके Credit Card की लिमिट कैसे की जाती है तय, क्या है इसे लेकर नियम?
क्रेडिट कार्ड की लिमिट तय करने के कई कारक होते हैं, जैसे सैलरी, नौकरी की स्थिरता और क्रेडिट स्कोर। क्रेडिट स्कोर बनाए रखने के लिए क्रेडिट कार्ड की लिम ...और पढ़ें

Credit Card limit: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। डेबिट कार्ड की तरह लोग ज्यादातर पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग भी करने लगे हैं। इसके इस्तेमाल पर यूजर्स को आकर्षक लाभ जैसे रिवॉर्ड प्वाइंट्स और कैशबैक जैसे फायदे मिल जाते हैं। हालांकि क्रेडिट कार्ड के जरिए आप एक लिमिट तक ही इसका उपयोग कर सकते हैं। क्या कभी आपने सोचा है कि क्रेडिट कार्ड की ये लिमिट कैसे तय की जाती है या इसे तय करने का क्या नियम है?
कैसे तय होती है लिमिट?
कार्ड होल्डर की हर महीने मिलने वाली सैलरी
नौकरी पेशा कैसा है?
नौकरी में कितनी स्थिरता है?
क्रेडिट स्कोर कैसा है और कितना अच्छा है?
कार्ड होल्डर किस तरीके के खर्चे करता है और क्या पैटर्न है?
क्या बार-बार हर खर्च के लिए क्रेडिट कार्ड उपयोग किया जा रहा है?
कितनी लिमिट तक करें क्रेडिट कार्ड का उपयोग?
ऐसा कहा जाता है कि कार्डहोल्डर्स को क्रेडिट कार्ड की लिमिट का केवल 30 फीसदी ही उपयोग करना चाहिए। क्रेडिट कार्ड का एक लिमिट तक उपयोग करने पर आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब नहीं होता। क्रेडिट स्कोर का लोन लेते समय काफी महत्व है। अगर क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तो लोन मिलने में परेशानी आ सकती है। अगर क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो कम ब्याज पर भी लोन मिल जाता है।
तब समझ आता है जब आप लोन लेने जाए या लोन लेने का प्लान बना रहे हो। अगर किसी व्यक्ति का क्रे़डिट स्कोर अच्छा है तो उसे कम ब्याज पर ज्यादा से ज्यादा लोन मिल जाता है। इसलिए क्रेडिट स्कोर का आज के समय में काफी महत्व है। इसलिए बेहतर क्रेडिट स्कोर के लिए क्रेडिट कार्ड का सोच समझकर ही उपयोग करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।