How to Check Cibil Score: पहली बार चेक कर रहे हैं सिबिल स्कोर? घर बैठे पैन कार्ड की मदद से 2 मिनट में जानें
यह लेख बताता है कि पैन कार्ड की मदद से अपना सिबिल स्कोर कैसे जांचें, जो ऋण और क्रेडिट कार्ड के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें सिबिल वेबसाइट पर स्कोर जांचने ...और पढ़ें
-1779611845377_m.webp)
पहली बार चेक कर रहे हैं सिबिल स्कोर घर बैठे पैन कार्ड की मदद से 2 मिनट में जानें
HighLights
सिबिल स्कोर क्रेडिट इतिहास का महत्वपूर्ण रिपोर्ट कार्ड है।
पैन कार्ड से सिबिल स्कोर आसानी से जांचा जा सकता है।
CIBIL वेबसाइट पर चरण-दर-चरण प्रक्रिया का पालन करें।
नई दिल्ली। जब भी आप बैंक या किसी फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) में लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, तो सबसे पहले, जिस चीज की बात होती है वो है आपका सिबिल स्कोर या फिर क्रेडिट स्कोर। CIBIL स्कोर आपके क्रेडिट इतिहास का रिपोर्ट कार्ड है, जो बताता है कि आप पैसों के मामले में कितने जिम्मेदार हैं। अच्छे सिबिल स्कोर का मतलब है कि आपको लोन या क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाएगा, और बुरे स्कोर का मतलब है कि आपको लोन ज्यादा ब्याज दर पर मिले और अगर आप क्रेडिट लेना चाहते हैं तो शायद आपकी एपलीकेशन रिजेक्ट हो जाए।
इसलिए कोई भी वित्तीय काम को सही तरीके से करने के लिए जरूरी है कि हम अपना सिबिल स्कोर ठीक रखें, और अगर कहीं गड़बड़ी है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करें। लेकिन सिबिल स्कोर के बारे जानने से पहले ये पता होना चाहिए कि उसे चेक कैसे करते हैं। तो चलिए आज बात करते हैं कि पैन कार्ड की मदद से सिबिल स्कोर कैसे चेक करें।
सिबिल स्कोर चेक करने के लिए क्या चाहिए?
अगर आप पहली बार सिबिल स्कोर चेक कर रहे हैं तो पैन कार्ड नंबर के साथ कुछ बेसिक जानकारियां, जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्मतिथि देनी होंगी। अब आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं:
- CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (www.cibil.com)
- 'Get Your Free CIBIL Score' पर क्लिक करें
- अपना नाम, जन्मतिथि और पैन कार्ड नंबर डालें
- अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें
- फोन पर आए ओटीपी (OTP) से अपने मोबाइल नंबर को वेरीफाई करें
- इसके बाद आपका सिबिल स्कोर स्क्रीन पर आ जाएगा
अगर आप दूसरी बार अपना सिबिल स्कोर चेक कर रहें हैं तो आपको इतनी सारी जानकारी देने की जरूरत नहीं है, बस साइट पर जाकर आप फोन नंबर और ओटीपी डालकर अपना क्रेडिट स्कोर पता कर सकते हैं।
खबरें और भी
क्रेडिट रिपोर्ट के लिए पैन कार्ड क्यों जरूरी है?
पैन कार्ड (Permanent Account Number) 10 अंकों का एक ऐसा नंबर है जो भारत में हर टैक्सपेयर की पहचान होता है। आपका पैन कार्ड आपके सभी बैंक खातों, लोन और क्रेडिट कार्ड से जुड़ा होता है। इसलिए, क्रेडिट ब्यूरो (जैसे CIBIL) इसके जरिए आपकी पूरी फाइनेंशियल हिस्ट्री को आसानी से ढूंढ लेते हैं। जब आप सिबिल स्कोर चेक करने के लिए पैन नंबर डालते हैं, तो इसका इस्तेमाल सिर्फ आपके लोन और क्रेडिट कार्ड के रिकॉर्ड को देखने के लिए किया जाता है। इसका कोई गलत इस्तेमाल नहीं होता।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।