SBI FD Maturity Rate: 2.5 साल में SBI की FD पर कैसे मिलेगा फिक्स्ड 86012 रुपये का इंटरेस्ट, कैलकुलेशन से समझें
SBI FD Rate Maturity: बैंक की एफडी पर निवेश करने पर निवेशक को एक फिक्स्ड रिटर्न मिलता है। यहां पैसे डूबने की संभावना न के बराबर होती है। वहीं, शेयर बा ...और पढ़ें
-1770359433520_m.webp)
SBI FD Maturity Rate: 2.5 साल में SBI की FD पर कैसे मिलेगा फिक्स्ड 86012 रुपये का इंटरेस्ट, कैलकुलेशन से समझें
नई दिल्ली। SBI FD Rate Maturity: आज के समय में बहुत से लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, लेकिन यहां रिस्क होता है। पैसे डूब भी सकते हैं और आपको अच्छा खासा रिटर्न भी मिल सकता है। इसलिए वर्तमान समय में भी FD पर लोगों का भरोसा बना हुआ है। क्योंकि यहां आपको फिक्स्ड रिटर्न की गारंटी दी जाती है। यहां पैसा डूबने का सवाल ही नहीं उठता है।
अगर आप एक निश्चित समय के लिए बैंक एफडी में निवेश करते हैं तो समय अवधि पूरी होने पर आपके अकाउंट में मैच्योरिटी का पैसा आ जाता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि किस तरह से 2.5 साल में SBI की एफडी पर आप 86012 रुपये का ब्याज (SBI FD Rates) कमा सकते हैं। इसकी कैलकुलेशन को समझेंगे।
बैंक अलग-अलग समय के लिए एफडी पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट को बदलते रहते हैं। यह बदलाव RBI की मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट को लेकर लिए गए डिसीजन के बाद लिया जाता है। आज यानी 6 फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को लेकर फैसला दिया। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। यानी रेपो रेट जस का तस 5.25% पर बना हुआ है।
SBI की FD पर 2.5 साल में कैसे मिलेगा 86012 रुपये का ब्याज?
अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट करके अपने निवेश पर फिक्स्ड रिटर्न पाना चाहते हैं तो एफडी से बेहतर शायद ही कोई और निवेश हो सकता है। SBI अलग-अलग सालों के लिए एफडी पर अलग-अलग ब्याज दर देता है। यह ब्याज दर बुजुर्गों के लिए अलग होती है और जनरल पब्लिक के लिए अलग।
| SBI FD Rates । एसबीआई एफडी दरें | ||
| टेन्योर | आम जनता के लिए ब्याज दरें (15/12/2025 से) | वरिष्ठ नागरिकों के लिए (15/12/2025 से) |
| 7 दिन से 45 दिन | 3.05 | 3.55 |
| 46 दिन से 179 दिन | 4.9 | 5.4 |
| 180 दिन से 210 दिन | 5.65 | 6.15 |
| 211 दिन से 1 साल से कम | 5.9 | 6.4 |
| 1 साल से 2 साल से कम | 6.25 | 6.75 |
| 2 साल से 3 साल से कम | 6.4 | 6.9 |
| 3 साल से 5 साल से कम | 6.3 | 6.8 |
| 5 साल और 10 साल तक | 6.05 | 7.05* |
अगर आप 2.5 साल में SBI की एफडी से 86012 रुपये कमाना चाहते हैं तो आपको उसके लिए 500000 रुपये की कैपिटल का निवेश करना होगा। इस समय 2 साल से ज्यादा और 3 साल से कम की SBI FD पर 6.4% का इंटरेस्ट रेट है। इस हिसाब से 2.5 साल बाद आपके 5 लाख रुपये 586012 रुपये हो जाएंगे।

Repo Rate में कोई बदलाव न होने से FD Rates पर क्या असर पड़ता है?
रेपो रेट में कोई बदलाव न होने का मतलब है कि डिपॉजिट रेट्स की वैल्यू स्थिर रहेगी, क्योंकि बैंकों को अपने इंटरेस्ट पेआउट्स को जल्दी एडजस्ट करने की कोई खास वजह नहीं मिलेगी। ज्यादातर लेंडर्स ने पहले ही पिछली पॉलिसी में हुए बदलावों को ध्यान में रख लिया था, और मौजूदा स्थिति बनाए रखने का मतलब है कि आने वाले महीनों में FD यील्ड्स वही रहेंगी।
बैंक बाजार डॉट कॉम के CEO अधिल शेट्टी ने कहा, "रेपो रेट में ठहराव से पहले की पॉलिसी एक्शन के बाद डिपॉजिट रिटर्न में चल रही धीरे-धीरे कमी बनी रहेगी। ज्यादा रिटर्न वाली फिक्स्ड डिपॉजिट अब ज्यादा चुनिंदा होती जा रही हैं, और ज्यादातर मेनस्ट्रीम ऑफरिंग एक छोटी रेंज में आ रही हैं। हालांकि मौजूदा लिक्विडिटी की स्थिति डिपॉजिट जुटाने में मदद कर रही है, लेकिन स्थिर रेट वाले माहौल में FD रेट में काफी बढ़ोतरी होने की संभावना कम है।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।