How to withdraw PPF Money: इमरजेंसी में पैसे का नहीं हो रहा जुगाड़? PPF अकाउंट में पड़ा पैसा करेगा मदद, जानिए कैसे
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भारत में एक सुरक्षित निवेश है, लेकिन कई लोग मैच्योरिटी से पहले पैसे निकालने के नियम नहीं जानते। यह लेख बताता है कि आपात स् ...और पढ़ें

How to withdraw PPF Money इमरजेंसी में पैसे का नहीं हो रहा जुगाड़ PPF अकाउंट में पड़ा पैसा करेगा मदद, जानिए कैसे?
HighLights
6 वित्तीय वर्ष पूरे होने पर आंशिक निकासी संभव होती है।
पिछले साल के शेष का 50% तक ही निकाल सकते हैं।
निकासी के लिए बैंक या डाकघर से फॉर्म C भरें।
नई दिल्ली। पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF को भारत में निवेश का एक बहुत ही सुरक्षित और भरोसेमंद जरिया माना जाता है। सरकार की गारंटी और बेहतरीन टैक्स फायदों (EEE स्टेटस) की वजह से करोड़ों लोग इसमें अपना पैसा लगाते हैं। फिलहाल इस स्कीम पर 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो हर साल कंपाउंड होता है। लेकिन बहुत लोग नहीं जानते हैं कि यहां जमा हो रहे पैसे को वे बीच कैसे निकाल सकते हैं। ऐसे में आज जानेंगे कि आप पीपीएफ अकाउंट में जमा पैसे को कब और कैसे निकाल सकते हैं।
मैच्योरिटी से पहले निकाल सकते हैं पैसा?
अगर आपको बीच में पैसों की जरूरत पड़ती है, तो आप पूरे 15 साल का इंतजार किए बिना भी कुछ पैसा निकाल सकते हैं। इसे आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) कहते हैं। लेकिन इसके भी कुछ नियम हैं। अकाउंट खुलने के 6 वित्तीय वर्ष पूरे होने के बाद (यानी 7वें साल से) आप पैसा निकाल सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपने साल 2020-21 में अकाउंट खोला था, तो आप साल 2026-27 के बाद पैसा निकाल पाएंगे।
जरूरत पड़ने पर एक वित्त वर्ष में सिर्फ एक बार ही पैसा निकाला जा सकता है। लेकिन इसमें भी आप पूरा पैसा नहीं निकाल सकते हैं। मान लीजिए आप सातवें साल पैसा निकालना चाहते हैं तो पिछले साल के आखिर में खाते में जितना पैसा जमा हुआ होगा, उसका सिर्फ 50% ही आप निकला पाएंगे।
कहां से निकाल सकते हैं पैसा?
इसके लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस (जहां भी आपका खाता है) से Form C लेना होगा। उसमे सभी जरूरी जानकारी भरकर अपनी पासबुक की कॉपी के साथ जमा करना होगा। जैसे ही जांच पूरी होगी वैसे ही आपको पैसा निकालने की मंजूरी मिल जाएगी।
खबरें और भी
PPF लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड बनाने का बेहतरीन जरिया है। इसलिए जब तक कोई बहुत बड़ी इमरजेंसी न हो, तब तक इसमें से पैसे निकालने से बचना चाहिए ताकि आपको कंपाउंडिंग (ब्याज पर ब्याज) का पूरा फायदा मिल सके।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।