सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Best Credit Card: नाइट स्टे, स्टारबक्स पर 50% ऑफ और ताज होटल में 2 लोगों के लिए फ्री डिनर, आखिर कौन-सा कार्ड दे रहा ये सब

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 06:43 PM (IST)

    एचएसबीसी ताज क्रेडिट कार्ड भारत में एक प्रीमियम विकल्प है, जिसकी वार्षिक फीस ₹1,10,000 है। यह कार्ड लक्जरी यात्रा, भोजन और जीवनशैली से जुड़े कई विशेष ...और पढ़ें

    Best Credit Card: नाइट स्टे, स्टारबक्स पर 50% ऑफ और ताज होटल में 2 लोगों के लिए फ्री डिनर, आखिर कौन-सा कार्ड दे रहा ये सब

    Best Credit Card: नाइट स्टे, स्टारबक्स पर 50% ऑफ और ताज होटल में 2 लोगों के लिए फ्री डिनर, आखिर कौन-सा कार्ड दे रहा ये सब

    HighLights

    1. ₹1,10,000 वार्षिक फीस वाला प्रीमियम क्रेडिट कार्ड।

    2. ताज होटलों में मुफ्त स्टे और विशेष लाउंज एक्सेस।

    3. स्टारबक्स, बुकमायशो पर आकर्षक छूट और रिवॉर्ड पॉइंट्स।

    नई दिल्ली। भारत में आजकल क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने का चलन काफी ज्यादा है। भारत में कई तरह के कार्ड्स भी मौजूद हैं, कुछ कार्ड्स ऐसे हैं जिनकी ज्वाइनिंग फीस ₹0 है तो वहीं कुछ कार्ड्स ऐसे हैं जिनकी ज्वाइनिंग फीस ही लाखों में है।

    हालांकि सारे कार्ड्स के अपने-अपने नफे-नुकसान हैं, लेकिन आज आपको एक ऐसे कार्ड के बारे में बताएंगे जिसकी फीस के बारे में जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। इस कार्ड की फीस लाखों में है और इसपर कई सारे बेनिफिट में मिल जाते हैं। आइए जानते हैं HSBC Taj Credit Card के बारे में।

    कितनी चुकानी होगी इसकी फीस?

    इस कार्ड की फीस के बारे में बात करें तो इसकी ज्वाइनिंग फीस है ₹110,000, जोकि एक साल के लिए हैं और इसमें टैक्स भी अलग से देना होगा। इस कार्ड का सबसे ज्यादा इस्तेमाल ट्रैवल और प्रिमियम बेनिफिट्स के लिए किया जाता है। वहीं पात्रता की बात करें तो ये कार्ड 25 साल से 75 साल वालों को ही मिल सकता है, साथ ही जिनकी सैलरी ₹40 लाख प्रति वर्ष है, वो इस कार्ड के लिए एप्लाई कर सकते हैं। वहीं बिजनेस करने वालों के लिए ये आकंड़ा ₹60 लाख प्रति वर्ष है।

    वेलकम बेनिफिट में क्या मिलता है?

    जैसे ही आप इस कार्ड को एक्टिवेट करते हैं, आपको शानदार वेलकम गिफ्ट मिलते हैं। किसी भी आलीशान 'ताज पैलेस' (Taj Palace) होटल में एक नाइट स्टे और सुबह का नाश्ता बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा, पार्टनर होटल्स में 2 और रातें बिताने का फ्री मौका भी मिलता है।

    खबरें और भी

    कार्ड के बाकी फायदे क्या हैं?

    इस कार्ड के साथ आपको Taj InnerCircle Platinum NeuPass की मेंबरशिप मिलती है, जिसके फायदे आपका दिल खुश कर देंगे। इस मेंबरशिप की मदद से आपको होटल में जल्दी एंट्री (Early Check-in) और आराम से लेट एग्जिट (Late Check-out) की सुविधा मिलती है।

    साथ ही 24/7 समर्पित प्लैटिनम कंसीयज सर्विस मिलती है, जो एक 24/7 पर्सनल सहायक के रूप में कार्य करती है, जो आपके लिए यात्रा बुकिंग, मुश्किल रेस्तरां में टेबल रिज़र्वेशन और 'सोल्ड-आउट' इवेंट्स के टिकटों की व्यवस्था जैसे काम चुटकियों में कर सकती है। इसके अलावा आपको एक्स्ट्रा न्यूकॉइन (NeuCoin) रिवॉर्ड पॉइंट्स, वेलकम सर्विस और हैप्पी आवर्स का मजा भी मिलता है।

    इस कार्ड का सबसे अच्छी सुविधा है, इसका लाउंज एक्सेस। इस कार्ड से देश के सबसे प्रीमियम बिजनेस क्लब 'द चैंबर्स लाउंज' (The Chambers Lounge) और 'ताज क्लब लाउंज' में मुफ्त एंट्री मिलती है साथ ही 21 बार चाय/कॉफी की सुविधा भी फ्री मिलती है।

    रहने-खाने पर बंपर डिस्काउंट

    इस कार्ड से आपको पार्टनर होटलों में बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के आपको अगले लेवल का रूम या सुइट (Suite) मिल जाएगा (अनलिमिटेड बार)। ताज पैलेस, सफारी और अन्य प्रॉपर्टीज की बुकिंग पर सीधे 25% की बचत हो सकती है। साथ ही ताज और अन्य पार्टनर रेस्टोरेंट्स में 2 लोगों के लिए 4 सेट मील्स (Set Meals) बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे। वहीं खाने-पीने के बिल पर और क्यूमिन (Qmin) ऐप से फूड डिलीवरी पर 25% का डिस्काउंट।

    कितने रिवॉर्ड प्वाइंट देता है ये कार्ड?

    इस कार्ड से खर्च करने पर आपको बेहतरीन रिवॉर्ड्स मिलते हैं, जो सीधे आपके HSBC Taj Credit Card Wallet में जमा होते हैं। पार्टनर होटल चैंस पर हर ₹100 खर्च करने पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे। अन्य जगहों पर हर ₹100 के खर्च पर 1.5 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे। मालूम हो कि यहां 1.5 रिवॉर्ड पॉइंट की वैल्यू ₹1 के बराबर है।

    • स्टारबक्स (Starbucks): महीने में 4 बार सीधे 50% की छूट (अधिकतम ₹150 की बचत)।
    • बुकमायशो (BookMyShow): फिल्मों और इवेंट्स के लिए 'एक टिकट पर एक फ्री' (Buy 1 Get 1) ऑफर (अधिकतम ₹750 प्रति टिकट)।
    • जोमैटो (Zomato): कम से कम ₹2,499 के ऑर्डर पर 12% की छूट (अधिकतम ₹500 की बचत)।
    • स्वीगी (Swiggy): हर ऑर्डर पर सीधे 10% का डिस्काउंट।
    • तीरा (Tira - ब्यूटी प्रोडक्ट्स): कम से कम ₹2,499 की शॉपिंग पर 25% की छूट (अधिकतम ₹750 की बचत)।
    • क्रोमा (Croma): कम से कम ₹20,000 के इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने पर 5% का डिस्काउंट (अधिकतम ₹2,000 की बचत)।
    • जस्ट इन टाइम (Just In Time): घड़ियों की खरीदारी पर सीधे 10% की छूट।