ICICI Coral Credit Card VS SBI Card Elite: सिर्फ ₹500 में ये मूवी क्रेडिट कार्ड सस्ती टिकट के साथ-साथ दिलाएगा लाउंज एक्सेस
यह लेख आईसीआईसीआई कोरल क्रेडिट कार्ड और एसबीआई कार्ड एलीट की तुलना करता है, जिसमें उनकी ज्वाइनिंग फीस, रिन्यूअल फीस और मूवी टिकट छूट व लाउंज एक्सेस जै ...और पढ़ें

ICICI Coral Credit Card VS SBI Card Elite सिर्फ ₹500 में ये मूवी क्रेडिट कार्ड सस्ती टिकट के साथ साथ दिलाएगा लाउंज एक्सेस?
HighLights
आईसीआईसीआई कोरल: ₹500 फीस, शुरुआती क्रेडिट स्कोर सुधारने के लिए।
एसबीआई कार्ड एलीट: ₹4999 फीस, लाउंज एक्सेस, यात्रा व शॉपिंग लाभ।
दोनों कार्ड मूवी टिकट और अन्य रिवॉर्ड पर छूट प्रदान करते हैं।
नई दिल्ली। क्या आप भी फिल्में देखने के शौकीन है लेकिन टिकट की दाम देखकर हमेशा मन मार कर रह जाते हैं? तो आपको अब ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं, क्योंकि आज हम आपको बताएंगे ऐसे मूवी क्रेडिट कार्ड्स के बारे में जो मूवी टिकट तो सस्ती दिलाएंगे ही, साथ ही बाकी दूसरी जगह भी आपको फायदा करवा सकते हैं। आज कंपेयर करेंगे आईसीआईसीआई कोरल क्रेडिट कार्ड और एसबीआई कार्ड एलीट की।
कितनी देनी होगी ज्वाइनिंग फीस?
आईसीआईसीआई कोरल क्रेडिट कार्ड- इस कार्ड के आपको ₹500 बतौर ज्वाइनिंग फीस देनें होगें, साथ ही इसकी रिन्यूअल फीस भी ₹500 हैं। इस कार्ड पर फिल्मों की टिकट पर छूट के साथ-साथ बाकी रिवॉर्ड भी मिल सकते हैं।
एसबीआई कार्ड एलीट- इस कार्ड की ज्वाइनिंग फीस काफी ज्यादा ₹4999 है। वहीं एनुअल फीस भी ₹4999 है। इस कार्ड को लेने का फायदा ये है कि ये सस्ती मूवी टिकट और अन्य रिवॉर्ड के साथ ये आपको लाउंड एक्सेस भी दे सकता है।
एसबीआई कार्ड एलीट का एक फायदा ये भी है कि अगर आप यात्रा, बाटा, आदित्य बिरला, पैनटालून्स या शॉपर स्टाप, किसी की भी मेंबरशिप लेते हैं तो आपको ₹5000 का ई-वाउचर भी मिल सकता है।
| आईसीआईसीआई कोरल क्रेडिट कार्ड (ICICI Coral) | एसबीआई कार्ड एलीट (SBI Card Elite) | |
| कैशबैक रेट |
|
|
| लाउंज एक्सेस |
|
|
| कार्ड के फायदे |
|
|
| कार्ड के नुकसान |
|
|
किसे लेना चाहिए कौन सा फंड?
निष्कर्ष के तौर पर बात करें कि यह कार्ड किसे मिलना चाहिए, तो आईसीआईसीआई कोरल क्रेडिट कार्ड उन शुरुआती लोगों के लिए एक बुनियादी एंट्री-लेवल कार्ड है, जो कम खर्च में अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर बनाना चाहते हैं। वहीं, जो लोग अक्सर फिल्में देखते हैं, बार-बार हवाई यात्रा करते हैं और किराने या डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर भारी खर्च करते हैं, उनके लिए एसबीआई कार्ड एलीट की यात्रा सदस्यता और प्रीमियम लाभों का फायदा उठाना एक बेहद समझदारी भरा सौदा साबित होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।