PPF Calculation: हर महीने सिर्फ ₹1900 बचाकर करें बच्चे का भविष्य सेक्योर, इस जादुई फॉर्मूले से बनेगा करोड़ों का फंड
पीपीएफ में हर महीने ₹1900 बचाकर बच्चे के लिए ₹1 करोड़ का फंड बनाया जा सकता है। आइए समझते हैं कि कितने साल में आप PPF से 1 करोड़ का फंड तैयार कर सकते ह ...और पढ़ें
-1785751035509_m.webp)
पीपीएफ में ऐसे करें निवेश
HighLights
₹1900 मासिक बचत से ₹1 करोड़ फंड संभव।
50 साल में कंपाउंडिंग से बच्चे का भविष्य सुरक्षित।
पीपीएफ में टैक्स छूट और 15 साल लॉक-इन।
नई दिल्ली: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे का भविष्य आर्थिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित रहे। अगर आप भी अपने बच्चे की पढ़ाई, शादी या उसके रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public provident fund) एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प है। पीपीएफ (PPF) में पावर ऑफ कंपाउंडिंग का ऐसा जादु है कि आप मात्र ₹1900 महीने की छोटी बचत से अपने बच्चे के लिए ₹1 करोड़ का फंड तैयार कर सकते हैं।
आइए कैलकुलेशन से समझते हैं:
1. अगर आप बच्चे के पैदा होते ही 50 साल तक हर महीने ₹1900 रुपये जमा करते हैं तो बनेगा 1 करोड़ का फंड:
* महीने का निवेश: ₹1900 (रोजाना मात्र ₹63 की बचत)
* सालाना निवेश: ₹22,800
* ब्याज दर: 7.1% सालाना (सरकार द्वारा तय मौजूद दर)
* निवेश की अवधि: लगभग 50 साल (15 साल की मैच्योरिटी के बाद 5-5 साल के ब्लॉक में खाते को बढ़ाना होगा)
* कुल जमा राशि: 50 सालों में आप कुल मिलाकर ₹11,62,800 जमा करेंगे।
*ब्याज से कमाई: पावर ऑफ कंपाउंडिंग की वजह से आपको इस निवेश पर लगभग ₹91,80,000 का सिर्फ ब्याज मिलेगा।
* मैच्योरिटी पर कुल रकम: 50 साल बाद कुल फंड ₹1,03,42,000 (1 करोड़ रुपये से ज्यादा) हो जाएगा।
यानी जब आपका बच्चा 51 साल का होगा, तो वह बिना अपनी जेब से कुछ लगाए करोड़पति बन चुका होगा।
2. वहीं अगर आप बच्चे की 5 साल की उम्र में उनके लिए निवेश शुरू करते हैं तो 45 साल तक हर महीने ₹2,700 जमा करने पर कुल ₹14.58 लाख का निवेश होगा और ₹87.58 लाख से ज्यादा का ब्याज मिलेगा, जिससे 50 साल की उम्र में कुल ₹1.02 करोड़ का फंड तैयार होगा।
PPF से जुड़ी बातें जाननी है जरूरी
1. टैक्स में 100% की छूट (EEE कैटेगरी)
पीपीएफ निवेश की सबसे बड़ी खासियत इसका टैक्स-फ्री होना है। यह 'Exempt-Exempt-Exempt' (EEE) कैटेगरी में आता है। इसका मतलब है कि इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है। इसके अलावा, हर साल मिलने वाला ब्याज और अंत में मिलने वाली 1 करोड़ रुपये की पूरी मैच्योरिटी रकम भी पूरी तरह से टैक्स-फ्री होगी।
खबरें और भी
2. 15 साल का लॉक-इन और 5 साल का एक्सटेंशन
पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। अगर आपको 1 करोड़ का लक्ष्य हासिल करना है, तो 15 साल पूरे होने के बाद आपको इस खाते को बंद नहीं करना है। आप फॉर्म भरकर इसे 5-5 साल के ब्लॉक में अनिश्चित काल तक आगे बढ़ा (Extend) सकते हैं।
3. कौन खोल सकता है यह खाता?
कोई भी माता-पिता (Guardian) अपने नाबालिग बच्चे (Minor) के नाम पर पीपीएफ खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खुलवा सकते हैं। जब बच्चा 18 साल का (बालिग) हो जाता है, तो खाते का पूरा संचालन उसके हाथ में आ जाता है और वह खुद इस निवेश को आगे जारी रख सकता है।
4. निवेश की सीमा
PPF खाते में आप एक वित्तीय वर्ष में कम से कम ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा कर सकते हैं। अगर आप निवेश की रकम ₹1,900 से बढ़ाकर ज्यादा कर देते हैं, तो 1 करोड़ रुपये का लक्ष्य 51 साल से बहुत पहले ही पूरा हो जाएगा।