Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ITR Filing: पहली बार भरने जा रहे हैं आईटीआर? इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार, नहीं तो हो सकता है नुकसान!

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 02:56 PM (IST)

    आईटीआर भरते समय ऐसे कई डॉक्यूमेंट्स होते हैं जिन्हें लगाने पर आपको छूट मिल सकती है। पहली बार आईटीआर फाइल (ITR Filing 2025) वाले लोगों को इन डॉक्यूमेंट्स के बारे में बहुत कम ही जानकारी होती है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप ऐसे जरूरी दस्तावेज पहले ही तैयार करें।

    Hero Image
    पहली बार ITR फाइल करने वाले रखें ये डॉक्यूमेंट्स

    नई दिल्ली। अगर आप पहली बार टैक्स भरने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आईटीआर फाइल (ITR Filing 2025 )करते समय कई सारे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। बिना डॉक्यूमेंट्स के आईटीआर भरने में आपको दिक्कत आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि आईटीआर फाइल करने से पहले आप जरूरी दस्तावेज एकत्र कर लें। इन डॉक्यूमेंट्स से आपको टैक्स में छूट भी मिल सकती है। आइए जानते हैं कि टैक्स भरते समय आपको किन जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ITR भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

    अगर आप नौकरी करते हैं और पहली बार आईटीआर फाइल करने जा रहे हैं तो आपको फॉर्म 16 की जरूरत पड़ेगी। यह फॉर्म आपको आपकी कंपनी देती है। इसमें आपकी सैलरी और टीडीएस कटौती से जुड़ी जानकारी होती है। इसलिए आप इस डॉक्यूमेंट को तैयार रखें।

    आपको अपना बैंक स्टेटमेंट भी देना होता है। इसके साथ अगर आपने कोई एफडी कराई है तो उसका इंटरेस्ट सर्टिफिकेट भी देना पड़ता है। आईटीआर फाइल करने में यह डॉक्यूमेंट भी आपकी मदद करेगा।

    अगर आप नौकरीपेशा है तो आपको अपनी सैलरी स्लिप भी आईटीआर फाइल करते समय देनी पड़ सकती है। इसलिए कंपनी से सैलरी स्लिप जरूर लें।

    अगर आपने कहीं इनवेस्टमेंट किया है तो आपको उसका सर्टिफिकेट या फिर रसीद देनी पड़ सकती है। जैसे बहुत से लोग LIC, PPF, ELSS जैसी योजनाओं में निवेश करते हैं। ऐसे में निवेश की स्लिप संभाल कर रखें। इससे आपको टैक्स में छूट की मदद मिल सकती है।

    अगर आप किराए के घर में रहते हैं तो रेंट एग्रीमेंट आपको टैक्स में छूट दिलाने में मदद कर सकता है। इसके साथ अगर आपने होम लोन लिया हुआ है तो उसके डॉक्यूमेंट भी ITR फाइल करने से पहले तैयार रखें। इससे आपको टैक्स में छूट मिल सकती है।

    अगर आपके पास ऊपर बताए गए डॉक्यूमेंट्स हैं तो आईटीआर फाइल करते समय आपको छूट भी मिल सकती है।

    इनकम टैक्स और ITR से जुड़े सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"