LIC Bima Sakhi Yojana: महिलाओं को हर महीने मिलते हैं 7000 रुपए, लेकिन कैसे? जानें पूरा प्रोसेस
LIC Bima Sakhi Yojana के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम महिलाओं को महिला एजेंट बनने का मौका दे रहा है। इसके तहत महिलाओं को प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही तीन साल तक हर महीने 7000 से 5000 रुपए तक का स्टाइपेंड भी दिया जाता है। LIC की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं का वर्कफोर्स में योगदान बढ़ाना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।

नई दिल्ली| LIC Bima Sakhi Yojana : महिलाओं सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए देशभर में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनमें उन्हें 1000 से लेकर 2500 रुपए तक दिए जाते हैं। इन्हीं में से एक है- एलआईसी बीमा सखी योजना, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 7000 रुपए तक दिए जा रहे हैं। हालांकि, इस योजना के बारे में कम महिलाएं ही जानती हैं।
दरअसल, भारतीय जीवन बीमा निगम इस योजना के तहत महिलाओं को महिला एजेंट बनने का मौका दे रहा है। इसके तहत महिलाओं को प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही, तीन साल तक हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाता है। LIC की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं का वर्कफोर्स में योगदान बढ़ाना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
कौन कर सकता है अप्लाई?
एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए 18 से 70 साल की महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं। योजना में 10वीं पास महिला को प्राथमिकता दी जाती है। यह स्कीम एलआईसी की नियमित नौकरी नहीं है। यह स्टाइपेंड आधारित अवसर है, जिसे एलआईसी प्रोवाइड कराता है। गौर करने वाली बात यह है कि इसमें एलआईसी के पुराने कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार अप्लाई नहीं कर सकते।
कितना मिलता है स्टाइपेंड?
- पहले साल- 7,000 रुपए महीना
- दूसरे साल: 6,000 रुपए महीना। हालांकि, यह तब मिलता है, जब पहले साल की 65% पॉलिसी एक्टिव हों।
- तीसरे साल: 5,000 रुपए महीना। यह दूसरे साल की 65% पॉलिसी एक्टिव रहने पर दिया जाता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि हर साल स्टाइपेंड पाने के लिए कम से कम 24 बीमा पॉलिसी बेचनी होंगी। पहले साल 48 हजार रुपए का कमीशन कमाना होगा।
कैसे करें अप्लाई?
इस योजना के लिए आप एलआईसी के कार्यालय या वेबसाइट पर विजिट करके अप्लाई कर सकते हैं। या फिर अपने नजदीकी कियोक्स पर भी जा सकते हैं। इस योजना के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी:
- फोटो- पासपोर्ट साइज
- एज प्रूफ- बर्थ सर्टिफिकेट या फिर 10वीं की मार्कशीट
- एड्रेस प्रूफ- आधार, वोटर आईडी या फिर बिजली का बिल
- एजुकेशन- 10वीं की मार्कशीट
इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आप अधूरी जानकारी फिल करते हैं या फिर डॉक्यूमेंट के बिना अप्लाई करते हैं तो आपका आवेदिन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।