सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lifetime Free Credit Cards: 0% फीस, 100% फायदे!, ये क्रेडिट कार्ड कैशबैक के साथ दे रहे कई ऑफर्स!

    Updated: Fri, 22 May 2026 03:39 PM (IST)

    यह लेख यस बैंक पैसासेव और एक्सिस नियो क्रेडिट कार्ड की तुलना करता है, जो शून्य ज्वाइनिंग और वार्षिक शुल्क के साथ आते हैं। यह यात्रा/डाइनिंग और ऑनलाइन ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    0% फीस, 100% फायदे!, ये क्रेडिट कार्ड कैशबैक के साथ दे रहे कई ऑफर्स!

    HighLights

    1. यस बैंक पैसासेव: यात्रा, डाइनिंग और कैशबैक के लिए बेस्ट।

    2. एक्सिस नियो: ऑनलाइन शॉपिंग और रिवॉर्ड्स के लिए उपयुक्त।

    3. दोनों कार्ड्स की ज्वाइनिंग और एनुअल फीस शून्य।

    नई दिल्ली। क्रेडिट कार्ड का नाम सुनते ही आपके दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? बड़ी-बड़ी फीस, कई सारी शर्तें और कई तरह का चार्जेस। लेकिन अब आपको परेशान होने कोई जरूरत नहीं है। कई सारी कंपनियां कुछ ऐसे क्रेडिट कार्ड ऑफर कर रही हैं, जिनके लिए न आपको ज्वाइनिंग फीस देनी है, और न ही कोई एनुअल फीस देनी पड़ेगी। आज आपको बताते हैं ऐसे दो क्रेडिट कार्ड के बारे में जिनकी फीस तो जीरो है, लेकिन दोनों के फायदे काफी ज्यादा अलग हैं। बात करेंगे Yes Bank PaisaSave Credit Card और Axis Neo Credit Card की।

    दोनों कार्ड पर नहीं देनी होगी फीस

    यस बैंक पैसा सेव क्रेडिट कार्ड और एक्सिस नियो क्रेडिट कार्ड, दोनों ही कार्ड्स की ज्वाइनिंग फीस और एनुअल फीस, दोनों ही जीरो है। यस बैंक का कार्ड ट्रैवल, डाइनिंग और कैशबैक के लिए बेस्ट है, तो एक्सिस बैंक का कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग और रिवॉर्ड्स की लिए काफी सही है। लेकिन यस बैंक के कार्ड कोई वेलकम बेनेफिट नहीं है। तो एक्सिस के कार्ड के जारी होने के बाद पहले 30 दिनों में यूटिलिटी बिल के भुगतान पर ₹300 तक के 100% कैशबैक की सुविधा है।

     

     

    Yes Bank PaisaSave Credit Card

    Axis Neo Credit Card

    किस कार्ड पर कितना कैशबैक?

    • डाइनिंग और ट्रैवल पर खर्च किए गए हर ₹200 पर 12 रिवॉर्ड प्वाइंट के रूप में 6% कैशबैक
    • अन्य कैटेगरी के खर्चों पर खर्च किए गए हर ₹200 पर 2 रिवॉर्ड प्वाइंट के रूप में 1% कैशबैक
    • 1 रिवॉर्ड प्वाइंट = ₹1, जिसे YES Rewards प्लेटफॉर्म के ज़रिए स्टेटमेंट क्रेडिट के रूप में रिडीम किया जा सकता है
    • खर्च किए गए हर ₹200 पर 1 EDGE रिवॉर्ड प्वाइंट
    • रिवॉर्ड प्वाइंट को EDGE रिवॉर्ड्स कैटलॉग में उपलब्ध उत्पादों के बदले रिडीम किया जा सकता है
    • पहले यूटिलिटी खर्च पर ₹300 तक का 100% कैशबैक

    किस कार्ड के कितने फायदे?

    • यात्रा और डाइनिंग के खर्च पर 6% कैशबैक
    • 1 रिवॉर्ड पॉइंट= ₹1, रिडेम्पशन रेशियो ज्यादा
    • रिवॉर्ड पॉइंट्स को सीधे कैश में बदल सकते हैं
    • किसी भी ब्रांड पर मिल सकता है वैल्यू-बैक
    • कम एनुअल फीस, आसानी से होगी माफ
    • पार्टनर प्लेटफ़ॉर्म पर ऑनलाइन खर्च करने पर 40% तक की छूट
    • Zomato, Blinkit, BookMyShow, Myntra आदि पर डिस्काउंट
    • डाइनिंग बिल पर हर महीने ₹500 तक की बचत

    किस कार्ड के कितने नुकसान?

    • तेजी से मिलने वाली वैल्यू-बैक कमाई पर सीमा
    • ₹2,000 से कम के UPI लेन-देन पर वैल्यू-बैक नहीं
    • मुफ़्त एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस नहीं
    • कार्ड से खर्च करने पर रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाने की दर कम
    • ऑनलाइन खर्च पर मिलने वाले डिस्काउंट लाभों पर सीमा
    • मुफ़्त एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस नहीं

     

    किसे लेना चाहिए कौन सा कार्ड?

    अगर आप एक ऐसा कार्ड देख रहे हैं जिसमें किसी तरह की कोई एनुअल फीस नहीं लगती और आप काफी ज्यादा ट्रैवल करते हैं, तो आपके लिए यस बैंक पैसासेव क्रेडिट कार्ड बढ़िया होगा। वहीं अगर आप ऑनलाइन काफी शॉपिंग करते हैं और डिस्काउंट लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एक्सिस नियो क्रेडिट कार्ड बेहतर ऑपशन होगा।

     

    यह भी पढ़ें: Axis से लेकर LIC MF तक, ये हैं खराब प्रदर्शन वाले म्यूचुअल फंड , कहीं आपके पोर्टफोलियो में भी तो नहीं?

    खबरें और भी