सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saving Tips: 15000 सैलरी में निवेश कैसे शुरू करें, अपनाएं बस ये तरीका, खर्चों के साथ बचत भी होगी पूरी

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 11:20 AM (IST)

    Saving Tips: 50:30:20 नियम फॉर्मूले के तहत, 50% जरूरी खर्चों, 30% मनचाहे कामों और 20% बचत व निवेश के लिए निर्धारित किया जाता है। यह तरीका न केवल खर्चो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    15000 रुपये सैलरी आज की बढ़ती महंगाई में कम जरूर लगती है। लेकिन अगर आप इसे समझदारी से इस्तेमाल करें तो इस सैलरी पर भी आपके सभी खर्चे पूरे हो सकते हैं। साथ ही आप ठीक-ठाक अमाउंट सेव भी कर लेंगे। बस जरूरत है कि आप समझदारी और एक बैलेंस बनाकर सैलरी का उपयोग करें। 

    इसके साथ ही आपको फालतू खर्चों पर भी कंट्रोल रखना होगा। आप चाहे तो सैलरी को बैलेंस तरीके से यूज करने के लिए 50:30:20 रेश्यो में विभाजित कर सकते हैं। आपको ये फॉर्मूला कैसे यूज करना है कितना हिस्सा खर्च और बचत में लगाना है। आइए समझते हैं।

    कैसे करें 50:30:20 फॉर्मूले का इस्तेमाल

    balance salary

    50:30:20 रेश्यो का मतलब है कि आपको अपनी मासिक सैलरी 50:30:20 रेश्यो में विभाजित करनी होगी। अगर 15 हजार रुपये सैलरी को 50:30:20 रेश्यो में बांटा जाए तो वे कुछ इस प्रकार होगा। 

    • 50%- 7500 रुपये
    • 30%- 4500 रुपये
    • 20%- 3000 रुपये 

    अब जानते हैं कि इस विभाजित अमाउंट को आपको कब और कैसे इस्तेमाल करना है। 

    • 50%- जरूरी खर्चो के लिए 
    • 30%- मनाहे काम के लिए 
    • 20%- बचत और निवेश के लिए

    अगर 15 हजार सैलरी के अनुसार देखें तो आपको 7500 रुपये जरूरी खर्चों पर लगाने हैं। जरूरी खरर्चे जैसे राशन, बिजली-पानी का बिल, किराया इत्यादि। इसी तरह 30 फीसदी पैसा यानी 4500 रुपये मनचाहे काम के लिए उपयोग करने हैं। जैसे मूवी देखना, मनपसंद कपड़े देखना इत्यादि। 

    इसी तरह 20 फीसदी पैसा यानी 3000 रुपये की बचत करनी है। इन 3000 रुपये में भी आप आधे पैसे सुरक्षित निवेश जैसे आरडी  में लगा सकते हैं। वहीं बाकी के बचे आधे पैसे आप असुरक्षित निवेश जैसे म्यूचुअल फंड इत्यादि में लगा सकते हैं। अगर आप रिस्क नहीं लेना चाहते तो अपनी बचत के लिए सुरक्षित निवेश विकल्प चुने। सिर्फ पैसा को बचाने से कुछ नहीं होगा। आपको इन्हें सही तरीके से निवेश भी करना होगा।