Income कम है फिर भी भरना होगा ITR! भूलकर भी न करें इग्नोर, जान लीजिए ये 7 जरूरी नियम
ITR Filling Rules 2026: आयकर विभाग के नियमों के अनुसार, कम आय होने पर भी कुछ विशेष परिस्थितियों में ITR फाइल करना अनिवार्य है। ...और पढ़ें

इनकम कम है फिर भी जरूरी है भरना ITR (AI-Generated photo)
HighLights
बैंक खाते में बड़ा लेनदेन होने पर ITR फाइलिंग अनिवार्य है।
विदेश यात्रा पर 2 लाख से अधिक खर्च ITR को आवश्यक बनाता है।
विदेशी संपत्ति या आय होने पर भी ITR भरना जरूरी।
नई दिल्ली: अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि अगर आपकी आय (Income) टैक्स के दायरे (टैक्सेबल लिमिट) के कम है, तो उन्हें Income Tax Return यानी ITR भरने की जरूरत नहीं है। लेकिन सच्चाई इससे अलग है। आयकर विभाग (Income Tax Department) के नियमों के मुताबिक कई ऐसी स्थितियां हैं, जहां कम आय होने के बावजूद भी ITR फाइल करना अनिवार्य हो जाता है। अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया गया तो भविष्य में नोटिस, पेनल्टी और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इनकम ना होने पर भी क्यों जरूरी है ITR?
आईटीआर सिर्फ टैक्स भरने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपकी आय का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है। बैंक लोन, वीजा और फाइनेंशियल प्रोफाइल के लिए भी ITR बेहद जरूरी माना जाता है। इसके अलावा, अगर TDS कटा है तो रिफंड पाने के लिए भी फाइल करना जरूरी होता है।
ये हैं वो 7 बड़े कारण, जब ITR फाइल करना जरूरी
1. बैंक खाते में बड़ा लेन-देन
अगर आपने एक वित्त वर्ष में अपने करंट अकाउंट में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा किए हैं, तो आपको ITR भरना ही होगा, चाहे आपकी आय कम क्यों न हो।
2. विदेश यात्रा पर ज्यादा खर्च
यदि आपने सालभर में 2 लाख रुपये से ज्यादा विदेशी यात्रा पर खर्च किए हैं, तो ITR फाइल करना अनिवार्य हो जाता है।
3. बिजली बिल ज्यादा आया
अगर आपका सालाना बिजली बिल 1 लाख रुपये से अधिक है, तो भी आपको ITR भरना होगा।
4. बिजनेस या प्रोफेशन से बड़ी कमाई
अगर किसी का बिजनेस टर्नओवर 60 लाख रुपये से ज्यादा या प्रोफेशनल इनकम 10 लाख रुपये से अधिक है, तो ITR जरूरी है, चाहे टैक्स न बन रहा हो।
5. बैंक में बड़ी बचत जमा
अगर आपने एक साल में सेविंग अकाउंट में 50 लाख रुपये या उससे ज्यादा जमा किए हैं, तो भी ITR फाइल करना अनिवार्य है।
6. विदेशी संपत्ति या आय
अगर आपके पास विदेश में कोई संपत्ति, बैंक खाता या वित्तीय हित है, तो आपको हर हाल में ITR भरना होगा, चाहे आपकी इनकम जीरो ही क्यों न हो।
7. ज्यादा TDS कट गया
अगर आपके खाते से 25,000 रुपये या उससे ज्यादा TDS/TCS कट चुका है (सीनियर सिटीजन के लिए 50,000 रुपये), तो ITR फाइल करना जरूरी है, ताकि आप रिफंड क्लेम कर सकें।
ITR नहीं भरने पर क्या होगा?
अगर आप इन स्थितियों में ITR नहीं भरते हैं, तो:
* आयकर विभाग का नोटिस आ सकता है
* पेनल्टी लग सकती है
* रिफंड अटक सकता है
* भविष्य में लोन/वीजा में दिक्कत हो सकती है ।
ऐसे में ITR जरूर भरें।