50:30:20 का नियम हुआ पुराना, अमीर बनने में पैसे खर्च करने का ये नया फॉर्मूला आएगा काम; CA ने बताया सबकुछ
सीए नितिन कौशिक ने मासिक आय खर्च करने के प्रचलित 50:30:20 फॉर्मूले में बदलाव का सुझाव दिया है। उनके नए फॉर्मूले में 30% निवेश और 20% लाइफस्टाइल पर खर् ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। वित्तीय क्षेत्र में मासिक कमाई को खर्च करने के लिए 50:30:20 का फार्मूला काफी प्रचलित है। इसमें मासिक आय का 50 प्रतिशत घरेलू जरूरतों जैसे- मकान किराया, बिजली-पानी बिल, दैनिक उपभोग की वस्तुएं इत्यादि पर खर्च करना, 30 प्रतिशत हिस्सा लाइफ स्टाइल, मनोरंजन इत्यादि पर खर्च करना और 20 प्रतिशत निवेश पर खर्च करना शामिल है। अब चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) नितिन कौशिक ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर 50:30:20 फार्मूले में थोड़ा बदलाव किया है। कौशिक के अनुसार, उनके नए फार्मूले के अनुसार मासिक आय को खर्च किया जाए तो 10 वर्ष के निवेश पर ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।
क्या कहता है सीए नितिन कौशिक का फार्मूला
सीए नितिन कौशिक ने मासिक खर्च के 50:30:20 फार्मूले में मामूली बदलाव किया है। प्रचलित फार्मूला में मासिक आय के 50 प्रतिशत हिस्सा को मकान किराया, दैनिक उपभोग की वस्तुओं इत्यादि पर खर्च को नए कौशिक ने बरकरार रखा है। उन्होंने 30:20 में प्रमुख बदलाव किया है। पुराने फार्मूला में 30 प्रतिशत हिस्सा लाइफ स्टाइल, मनोरंजन इत्यादि पर खर्च करने की बात कही गई है, वहीं कौशिक इतनी राशि बचत करने पर जोर देते हैं। इसी तरह, पुराने फार्मूला में 20 प्रतिशत बचत की बात कही गई है, जबकि कौशिक इतनी राशि लाइफ स्टाइल, मनोरंजन इत्यादि पर खर्च करने की बात कहते हैं।
नए फार्मूला से बढ़ेगी बचत
मान लीजिए, किसी व्यक्ति की मासिक आय एक लाख रुपये है। पुराने फार्मूला के अनुसार, वह 50 हजार रुपये मकान किराया, बिजली-पानी बिल और दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर खर्च करेगा। 30 हजार रुपये लाइफ स्टाइल, मनोरंजन इत्यादि पर खर्च होंगे और 20 हजार रुपये निवेश पर खर्च होंगे। इसमें एसआइपी, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश शामिल है। नए फार्मूला में 50 प्रतिशत राशि समान मदों में खर्च होगी। लेकिन बचत 30 हजार रुपये होगी और लाइफ स्टाइल व मनोरंजन पर खर्च घटकर 20 हजार रुपये हो जाएगा।
ऐसे मिलेगा ज्यादा रिटर्न
सीए नितिन कौशिक ने एक्स पोस्ट में बताया, मान लीजिए- किसी व्यक्ति को उसके निवेश पर कुल 12 प्रतिशत का सालाना औसत रिटर्न मिल रहा है। पुराने फार्मूला से 10 वर्ष तक 20 हजार रुपये प्रति माह के निवेश से उस व्यक्ति को कुल 46 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, कौशिक के फार्मूला से 10 वर्ष तक 30 हजार रुपये प्रति माह के निवेश पर उस व्यक्ति को 70 लाख रुपये मिलेंगे। यानी नए फार्मूले का सख्ती से पालन करने के साथ 10 हजार रुपये मासिक की अतिरिक्त बचत से उस व्यक्ति को 10 वर्ष बाद 24 लाख रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
खबरें और भी
नए फार्मूला का ऐसे करें पालन
सीए नितिन कौशिक अपने नए फार्मूला का पालन करने का भी सुझाव देते हैं। कौशिक कहते हैं कि इस फार्मूला का पालन करने के लिए किसी भी व्यक्ति को अपने प्राथमिक वेतन खाते से अतिरिक्त दो जीरो-बैलेंस खाते खुलवाने चाहिए। वेतन मिलने के दिन ही अपने प्राथमिक खाते से राशि अतिरिक्त खाते में भेज देनी चाहिए, ताकि अनावश्यक खर्च से बचा जा सके। इसके लिए आटोमैटिक-सेटअप भी किया जा सकता है। अपने सभी खर्चों को प्राथमिक खाते से ही कीजिए। कौशिक कहते हैं कि जब प्राथमिक खाते में पैसे नहीं दिखेंगे, तो आप उन्हें खर्च नहीं कर पाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।