सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BHIM ऐप से मिनटों में खुलेगा NPS खाता, PF का पैसा सीधे पेंशन अकाउंट में होगा ट्रांसफर! सिस्टम में होगा बड़ा बदलाव

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 08:54 AM (IST)

    NPS Account: देश में पेंशन सिस्टम को आसान और डिजिटल बनाने के लिए बड़े बदलाव हो रहे हैं। जल्द ही BHIM ऐप से NPS खाता खोला जा सकेगा और EPF का पैसा NPS म ...और पढ़ें

    BHIM ऐप से खुलेगा NPS खाता

    BHIM ऐप से खुलेगा NPS खाता

    HighLights

    1. BHIM ऐप से NPS खाता खोलना होगा आसान।

    2. यूजर्स को अलग से KYC कराने की जरूरत नहीं होगी

    3. गिग वर्कर्स और असंगठित क्षेत्र को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली: देश में पेंशन सिस्टम को ज्यादा आसान, डिजिटल और लचीला बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जल्द ही आम लोग अपने मोबाइल के जरिए ही BHIM ऐप पर नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) का खाता खोल सकेंगे। इसके साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के पैसे को NPS में ट्रांसफर करने की सुविधा पर भी काम कर चल रहा है। अगर ये दोनों कदम लागू होते हैं, तो करोड़ों नौकरीपेशा लोगों और गिग वर्कर्स के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान और विकल्पों से भरपूर हो जाएगी।


    BHIM ऐप बनेगा पेंशन का नया प्लेटफॉर्म

    इस नई पहल के तहत नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) मिलकर BHIM ऐप के जरिए NPS अकाउंट खोलने की सुविधा तैयार कर रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को अलग से KYC कराने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि उनके बैंक अकाउंट से जुड़ी पहले से मौजूद KYC जानकारी ही इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पूरी प्रक्रिया बेहद तेज और पेपरलेस हो जाएगी और पेंशन खाता खोलना उतना ही आसान हो सकता है जितना आज UPI से पैसे भेजना है।

    EPS से NPS में ट्रांसफर करने की तैयारी

    वहीं, EPS और NPS के बीच पोर्टेबिलिटी यानी पैसे ट्रांसफर करने का प्रस्ताव भी चर्चा मे है। फिलहाल EPS और NPS दो अलग-अलग सिस्टम हैं और इनमें सीधे पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा नहीं है। लेकिन अगर सरकार इस दिशा में कानून में बदलाव करती है, तो कर्मचारी अपने EPS का जमा पैसा NPS में शिफ्ट कर सकेंगे। इससे विवेशकों को यह चुनने की आजादी मिलेगी कि वे तय ब्याज वाले EPS में बने रहें या मार्केट-लिक्ंड रिटर्न देने वाले NPS का विकल्प चुनें।


    NPS में हुए बदलाव

    दरअसल, NPS को हाल के वर्षों में ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कई बड़े सुधार किए गए हैं। अब इसमें 100% तक इक्विटी निवेश की अनुमति दी गई है, जिससे लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, NPS खाते को 60 साल की उम्र के बाद भी 85 साल तक जारी रखने की सुविधा मिलती है, जिससे रिटारयमेंट के बाद भी निवेश जारी रखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    बदलाव से किस-किस को होगा फायदा?

    इस पूरे बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा गिग वर्कर्स, छोटे कारोबारियों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को होगा, जो अब तक पेंशन जैसी सुविधाओं से दूर रहते थे। BHIM जैसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पेंशन सेवाओं को जोड़ने से इसकी पहुंच तेजी से बढ़ सकती है और ज्यादा लोग अपने भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे।