NPS यूजर्स अलर्ट: 1 अप्रैल तक 9 सेवाएं बंद, नया NAV सिस्टम लागू; आपके पैसे पर क्या पड़ेगा असर?
NPS New Rules 2026: PFRDA ने 1 अप्रैल 2026 से NPS में 'मल्टीपल NAV फ्रेमवर्क' लागू करने की घोषणा की है। इस बदलाव के कारण 25 मार्च से 1 अप्रैल तक NPS क ...और पढ़ें

NPS यूजर्स अलर्ट: 1 अप्रैल तक 9 सेवाएं बंद, नया NAV सिस्टम लागू होने से पड़ेगा असर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS New Rules 2026) में निवेश करने वालों के लिए बड़ा अपडेट है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंटअथॉरिटी (PFRDA) ने 1 अप्रैल 2026 से कई अहम बदलाव लागू करने का ऐलान किया है। इन बदलावों के चलते अभी कुछ दिनों के लिए एनपीएस की 9 अहम सेवाएं (NPS Services Suspended) बंद रहेंगी, जिससे लाखों सब्सक्राइबर्स प्रभावित हो सकते हैं।
सबसे बड़ा बदलाव 'मल्टीपल NAV फ्रेमवर्क' का है, जो 1 अप्रैल से लागू होगा। इसका मतलब यह है कि अब एक ही स्कीम में अलग-अलग तरह के निवेशकों (सरकारी और गैर-सरकारी) के लिए अलग NAV लागू होगा। यह बदलाव निवेश प्रबंधन फीस (IMF) और PoP चार्जेस को ज्यादा सटीक तरीके से एडजस्ट करने के लिए किया जा रहा है।
क्या है बड़ा बदलाव?
- सबसे अहम बदलाव 'मल्टीपल NAV फ्रेमवर्क' का है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।
- एक ही स्कीम में अब अलग-अलग NAV होंगे।
- सरकारी और गैर-सरकारी सब्सक्राइबर्स के लिए अलग चार्जिंग।
- निवेश प्रबंधन फीस (IMF) और PoP चार्जेस को सटीक तरीके से एडजस्ट किया जाएगा।
इससे सिस्टम ज्यादा पारदर्शी और फेयर बनने की उम्मीद है।
क्यों बंद रहेंगी सेवाएं?
CRA प्लेटफॉर्म और पेंशन फंड्स अपने सिस्टम को अपडेट कर रहे हैं। इसी वजह से कुछ समय के लिए ट्रांजैक्शन बंद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- OPS vs NPS पर बड़ा खुलासा: 8वें वेतन आयोग में बहाल होगा ओपीएस? सरकार ने संसद में पेश किया चौंकाने वाला डेटा
9 NPS सेवाएं जो अस्थायी रूप से बंद रहेंगी:
- इंटर-CRA शिफ्टिंग: 25 मार्च से 1 अप्रैल
- पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग: 28 मार्च से 1 अप्रैल
- सब्सक्राइबर शिफ्टिंग: 27 मार्च (10:30 AM) से 1 अप्रैल
- एरर करेक्शन (GPF विदड्रॉल सहित): 31 मार्च (10:30 AM) से 1 अप्रैल
- NPS से UPS माइग्रेशन/क्लेम: 27 मार्च से 1 अप्रैल
- वन-वे स्विच: 27 मार्च से 1 अप्रैल
- प्रेफरेंस चेंज: 27 मार्च से 1 अप्रैल
- विदड्रॉल (एग्जिट, टियर 2, आंशिक निकासी, फैमिली पेंशन): 27 मार्च से 1 अप्रैल
- NPS Lite से APY माइग्रेशन: 27 मार्च से 1 अप्रैल।
निवेशकों के लिए क्या जरूरी है?
- अगर कोई जरूरी ट्रांजैक्शन करना है, तो पहले कर लें
- इन तारीखों के बीच कोई रिक्वेस्ट प्रोसेस नहीं होगी
- 2 अप्रैल 2026 से सभी सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी
कुल मिलाकर, यह बदलाव NPS सिस्टम को ज्यादा मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन फिलहाल सब्सक्राइबर्स को थोड़ी असुविधा झेलनी पड़ सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।