सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PPF Vs SSY: हर महीने ₹5000 जमा करने पर कहां तैयार होगा बड़ा फंड, पहले कौन बनाएगा लखपति; SBI कैलकुलेटर से समझें

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 06:43 PM (IST)

    एसबीआई कैलकुलेटर के अनुसार, 15 साल तक ₹5000 प्रति माह निवेश करने पर सुकन्या समृद्धि योजना में 21 साल बाद ₹28.72 लाख मिलते हैं, जबकि पीपीएफ में 15 साल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    PPF Vs SSY: हर महीने ₹5000 जमा करने पर कहां तैयार होगा ज्यादा फंड, पीपीएफ या एसएसवाई; SBI कैलकुलेटर से समझें

    नई दिल्ली। PPF Vs SSY Calculation: भारत सरकार ने अगली तिमाही के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना समेत सभी स्मॉल सेविंग स्कीम के लिए ब्याज दरों की घोषणा सोमवार को की। ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। 1 अप्रैल 2026 से लेकर 30 जून 2026 तक वही, ब्याज दर मिलेगी जो अभी मिल रही है। हर तीन महीने में सरकार इसकी समीक्षा करती है और फिर नई ब्याज दरों की घोषणा करती है।

    वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा, "वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (जो 1 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 को समाप्त होगी) के लिए विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें, वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026) के लिए अधिसूचित दरों के समान ही रहेंगी।"

    नई ब्याज दरों के एलान के बाद दो योजनाओं को लेकर ज्यादा चर्चा हो रही है। एक है पीपीएफ और दूसरी है SSY। इन दोनों योजनाओं पर अलग-अलग ब्याज दरें मिलती हैं। अगर आप इन दोनों योजनाओं में हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी के बाद सबसे ज्यादा फंड कहां तैयार होगा? आज हम इसी को SBI की कैलकुलेटर से समझेंगे।

    PPF और SSY की क्या होती है मैच्योरिटी अवधि?

    पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की मैच्योरिटी अवधि 15 पूरे फाइनेंशियल साल की तय होती है, जिसकी गिनती उस साल के आखिर से की जाती है जिस साल खाता खोला गया था। यह एक लंबी अवधि वाली, सरकार द्वारा समर्थित बचत योजना है, जिसमें टैक्स बचाने के फायदे भी मिलते हैं। 15 साल पूरे होने के बाद, इस खाते को 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है। चाहे आप इसमें और पैसे जमा करें या न करें।

    PPF Vs SSY: सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) खाता खोलने की तारीख से 21 साल बाद मैच्योर होता है। हालांकि, इसमें पैसे जमा करना केवल पहले 15 सालों तक ही जरूरी होता है, लेकिन खाता 21 साल की अवधि पूरी होने तक ब्याज कमाता रहता है। मैच्योरिटी होने पर, खाते में जमा पूरी रकम और उस पर मिला ब्याज, खाताधारक (यानी, बच्ची) को दे दिया जाता है।

    PPF Vs SSY: हर महीने 5 हजार किया निवेश तो तो कहां बनेगा ज्यादा फंड?

    हर महीने 5 हजार जमा करने का मतलब है कि आप साल में 60 हजार रुपये का निवेश कर रहे हैं। इस हिसाब से अगर आप हर साल 60 हजार रुपये का निवेश करते हैं तो 15 साल में 900000 रुपये आप निवेश कर चुके हैं। आइए अब SBI के कैलकुलेटर से समझते हैं कि किस योजना में कितना फंड तैयार होगा।

    SSA Calculation

    पहले हम बात करेंगे सुकन्या समृद्धि योजना की। इस योजना में आप 15 साल तक निवेश करेंगे और इसके बाद 6 साल के लिए पैसा छोड़ देंगे। यानी यह 21 साल में मैच्योर होगा। अभी वर्तमान में ब्याज दर 8.2 फीसदी (SSY Interest Rate) है। इस हिसाब से आपने ₹ 900000.00 का निवेश किया। और 21 साल में आपका मैच्योरिटी अमाउंट ₹2872848.00 होगा। इसमें से आपका 1972848.00 रुपये ब्याज का पैसा है।

    Screenshot 2026-03-31 173254

    वहीं, अगर आप PPF में 15 साल तक निवेश करते हैं तो आपका मूलधन 900000 होगा। यह निवेश राशि होगी। इस समय इस योजना पर 7.10 फीसदी ब्याज दर (PPF Interest Rate) मिल रही है। इस हिसाब से आपका मैच्योरिटी अमाउंट ₹1627284 होगा। इसमें से 727284 रुपये ब्याज का पैसा होगा। हालांकि, यह रिटर्न सिर्फ 15 साल तक के लिए है। इसे आप 5-5 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- PPF, सुकन्या समृद्धि समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 अप्रैल से होंगी लागू