Retirement Fund: मैने रिटायरमेंट के लिए 1 करोड़ जमा कर लिए हैं, क्या ये रिटायरमेंट के लिए काफी है?
Retirement Fund: यह लेख बताता है कि बढ़ती महंगाई के कारण 1 करोड़ रुपये रिटायरमेंट के लिए पर्याप्त नहीं हो सकते हैं। इसमें रिटायरमेंट फंड को सुरक्षित औ ...और पढ़ें

Retirement Fund: इस महंगाई के जमाने में रिटायरमेंट प्लानिंग काफी (Retirement Planning) जरूरी हो गई है। यह इसलिए भी जरूरी है ताकी आप बुढ़ापे में भी दूसरे पर आर्थिक निर्भर न रहें। आजकल अर्ली रिटायरमेंट (Early Retirement) का कॉन्स्पेट भी काफी चलन में है। ऐसे में कई लोगों के मन में रिटायरमेंट को लेकर सवाल रहते हैं। जैसे, अगर उन्होंने 1 करोड़ रुपये जमा किए है तो क्या ये राशि उनके रिटायरमेंट के लिए काफी है?
क्या 1 करोड़ काफी है?
सबसे पहले हमें यह समझना होगा की हर साल महंगाई बढ़ रही है। इसके साथ ही पैसों की वैल्यू भी कम हो रही है। इससे ऐसे समझ लीजिए कि आप पहले आप 5 रुपये में 5 से 6 टॉफी खरीद लेते थे। अब आपको 5 रुपये में 3 से 4 टॉफी मिलेगी। इस तरह से आज 5 रुपये की वैल्यू पहले जितनी नहीं रही है। क्योंकि वस्तु या मिलने वाली सेवाओं की कीमत में इजाफा हुआ है।
हर साल हमारे देश में महंगाई 6 फीसदी की दर से बढ़ रही है। इस हिसाब से चाहे आपके पास 1 करोड़ हो या 5 करोड़ वो कभी भी काफी नहीं रहेंगे। क्योंकि महंगाई साल दर साल बढ़ती जाएगी। इसलिए विशेषज्ञ कहते हैं कि सिर्फ रिटायरमेंट के लिए सेविंग करना काफी नहीं है। उन्हें सही ढंग से निवेश करना भी जरूरी है।
अब समझते हैं कि आप रिटायरमेंट फंड यानी 1 करोड़ रुपये को कहां-कहां निवेश कर सकते हैं।
रिटायरमेंट फंड को कहां-कहां करें निवेश?
रिटायरमेंट फंड को आप जितनी अलग-अलग जगह निवेश करेंगे, उतना बेहतर रहेगा।
SCSS Scheme
यह स्कीम खासतौर पर वृद्ध लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्कीम में आप निवेश कर ब्याज का पैसा किस्तों में पा सकते हैं। इस स्कीम के तहत आपको हर तीन महीने में मिलता है। ये पैसे आपके सेविंग अकाउंट में जमा होते रहते हैं। आप जब चाहे इन्हें निकाल सकते हैं।
खबरें और भी
इस स्कीम में 8.2 फीसदी का रिटर्न मिलता है। क्योंकि ब्याज हर तीन महीने में सेविंग अकाउंट में जमा होते हैं। इसलिए इसमें कम्पाउंडिंग का फायदा नहीं मिलता। इसके साथ ही आपको मैच्योरिटी में केवल जमा हुई राशि मिलती है। इस तरह से आप पैसों को खर्च करने से बचा सकते हैं और हर महीने ब्याज भी पा सकते हैं।
कैलकुलेशन (10 लाख)
- निवेश रकम- 10 लाख
- निवेश अवधि - 5 साल
- रिटर्न- 8.2 फीसदी
अगर आप 5 साल के लिए 10 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको ब्याज में 20,499 रुपये मिलेंगे।
FD में करें निवेश (50 लाख)
फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में आप पूर्वज हमेशा से विश्वास करते आए हैं। आज दिग्गज बैंक भी एफडी में 6 से 7 फीसदी का रिटर्न दे रहे हैं। हमने नीचे एफडी ब्याज दर की लिस्ट भी दी है। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन-सा बैंक कितना ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
कैलकुलेशन
अगर आप एफडी में 3 साल के लिए ही 50 लाख रुपये निवेश करते हैं। तो आपको मैच्योरिटी में 7 फीसदी के हिसाब से 61,57,197 रुपये मिल जाएंगे। इन 3 सालों में आपको केवल रिटर्न ही 11,57,197 रुपये मिलेगा। इस तरह से आप इसके बार-बार एफडी में निवेश कर इनकम पा सकते हैं। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर इसी अमाउंट को कही और भी निवेश कर सकते हैं।
Lumpsum + SWP करें इस्तेमाल (30 लाख)
म्यूचुअल फंड में आप लमसम के जरिए एकमुश्त निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर कुछ अमाउंट इनकम के रूप में एसडब्ल्यूपी के जरिए निकाल सकते हैं। बाकी का अमाउंट आपका म्यूचुअल फंड में निवेश रहेगा। इस तरह से आपकी कमाई भी होती रहेगी। लेकिन यह याद रखें कि म्यूचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है। क्योंकि इसका रिटर्न शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।

कैलकुलेशन
- निवेश रकम- 30 लाख
- रिटर्न- 12 फीसदी
- निवेश अवधि- 15 साल
अगर कोई व्यक्ति म्यूचुअल फंड में एसडब्ल्यूपी के जरिए 30 लाख रुपये निवेश करता है। तो उसे 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 15 साल में 1,17,06,119 रुपये मिलेंगे। यह पैसे आपको तब मिलेंगे जब आप हर महीने इससे 10 हजार रुपये विड्रॉल कर रहे होंगे। हालांकि ये मिलने वाला रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है।
बाकी के बचें 10 लाख रुपये आप इमरजेंसी फंड के रूप में रख सकते हैं। इसे ऐसे निवेश करें या सेव करें कि जरूरत पड़ने पर आप आराम से विड्रॉल कर सकें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।