सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samco Flexi Cap Fund: निवेशकों के पैसे डुबा देने वाला फंड, एक्सपर्ट ने कहा- तुरंत बाहर निकलें

    Updated: Wed, 27 May 2026 05:41 PM (IST)

    सैमको फ्लेक्सी कैप फंड ने पिछले 3-4 सालों में निवेशकों को निराशाजनक रिटर्न दिया है, जो साधारण बचत खाते से भी कम है। विशेषज्ञों ने इस फंड से बाहर निकलन ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Samco Flexi Cap Fund: निवेशकों के पैसे डुबा देने वाला फंड, एक्सपर्ट ने कहा- तुरंत बाहर निकलें

    HighLights

    1. सैमको फ्लेक्सी कैप फंड का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।

    2. निवेशकों को 1% से भी कम CAGR रिटर्न मिला।

    3. विशेषज्ञों ने फंड से तुरंत बाहर निकलने की सलाह दी।

    नई दिल्ली। पिछले 3-4 सालों में भारतीय शेयर बाजार ने रिकॉर्ड तोड़ हाई बनाए। सेंसेक्स और निफ्टी भी अपने ऑल टाइम हाई पर ट्रेड करते हुए दिखाई दिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट की इस ऐतिहासिक तेज़ी के बीच भी एक ऐसा फ्लेक्सी कैप फंड है, जिसने अपने निवेशकों का पैसा बढ़ाने के बजाय लगभग फ्रीज़ कर दिया है? तो अगर आपके पोर्टफोलियो में भी Samco Flexi Cap Fund है तो आपके लिए इससे जुड़ी जानकारियां जानना बेहद जरूरी है।

    कब हुई इसकी शुरुआत?

    सैमको फ्लेक्सी कैप फंड की शुरुआत 17 जनवरी 2022 को न्यू फंड ऑफर (NFO) के रूप में हुई थी, जो 31 जनवरी 2022 तक खुला था। अपने आप को एक्टिव फंड के रूप में स्थापित करने वाला फंड, आज अपनी ही कैटेगरी में अंडरपरफॉर्मर साबित हो रहा है। इसका NAV उस समय ₹10 था। अब हैरानी की बात ये है कि शुरुआत में भी इसकी कीमत ₹10 थी और आज यानी कि 2026 में भी इसकी कीमत लगभग ₹10 (₹10.42) के पास बनी हुई है।

    इसका सीधा और साफ मतलब ये है कि जिन निवेशकों ने 4 साल पहले इस फंड में भरोसा जताकर अपना पैसा लगाया था, उन्हें 1% CAGR भी नसीब नहीं हुआ। इससे बेहतर रिटर्न तो एक साधारण सरकारी बैंक का सेविंग्स अकाउंट दे देता है। अगर इसमें हम महंगाई दर (Inflation) को भी जोड़ दें, तो असलियत ये है कि इस फंड ने निवेशकों का पैसा बढ़ाया नहीं, बल्कि उसकी वैल्यू को घटा दिया है।

    म्यूचुअल फंड में लगाए गए पैसा पर अगर किसी को अच्छा रिटर्न मिले तो निवेशक आसानी से फीस भी दे सकता है, लेकिन अगर कोई, न तो रिटर्न दे रहा और फीस भी वसूल रहा है, तो ये निवेशकों के लिए डबल अटैक हो जाता है। इसके स्कोरकार्ड पर नज़र डालें तो दो बड़े रेड फ्लैग (Red Flags) साफ दिखाई देते हैं:

    खबरें और भी

    • CAGR: 0.96%
    • High: ₹13.23
    • Low: ₹8.21
    • Expense Ratio: 0.98%
    • Exit Load: 1.00% (1 साल तक के लिए)
    • AUM: ₹286.44 Cr.

    मालूम हो कि फ्लेक्सी कैप कैटेगरी म्यूचुअल फंड की सबसे लोकप्रिय कैटेगरी मानी जाती है, क्योंकि इसमें फंड मैनेजर के पास स्मॉल-कैप, मिड-कैप और लार्ज-कैप तीनों में खुलकर निवेश करने की आज़ादी होती है। सैमको की तुलना अगर बाकी फंड्स से करें तो, कई सारे ऐसे फंड्स हैं जो इस अवधि में काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं।

    फंड का नाम 3-4 सालों का प्रदर्शन (अनुमानित रिटर्न) स्थिति 
    Quant Flexi Cap Fund 20% से 25% CAGR सुपरहिट
    Parag Parikh Flexi Cap Fund 16% से 19% CAGR कंसिस्टेंट 
    HDFC Flexi Cap Fund 15% से 18% CAGR मजबूत प्रदर्शन
    Samco Flexi Cap Fund 1% से कम CAGR सबसे खराब 

    एक्सपर्ट ने क्या सलाह दी?

    म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि ये फंड अपने बेंचमार्क यानी NSE 500 ही नहीं, अपनी ही कैटेगरी के बाकी फ्लेक्सीकैप फंड्स के औसत रिटर्न (Category Average) के मुकाबले भी बेहद खराब प्रदर्शन किया। वो आगे कहते हैं कि प्रदर्शन के मामले में ये फंड कंसिस्टेंट रहा है, लेकिन गलत मायने में। हर टाइम पीरियड में (चाहे 1 साल हो, 2 साल या 3 साल) ये फंड हमेशा अपनी कैटेगरी की रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर ही रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि इक्विटी म्यूचुअल फंड में लोग हाई रिस्क इसलिए लेते हैं ताकि उन्हें बड़ा रिटर्न मिले। लेकिन इस फंड की हालत इतनी खराब है कि निवेशकों को इससे ज़्यादा मुनाफा तो किसी सुरक्षित डेट फंड या एफडी में मिल जाता, जहां कोई जोखिम भी नहीं होता। वहीं अनिरुद्ध निवेशकों को सलाह देते हैं कि अगर आपके पोर्टफोलियो में ये फंड है, तो बिना देर किए इससे बाहर (Exit) निकल जाना ही समझदारी होगी।

    ये भी पढ़ें: Axis से लेकर LIC MF तक, ये हैं खराब प्रदर्शन वाले म्यूचुअल फंड , कहीं आपके पोर्टफोलियो में भी तो नहीं?