सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI YONO ग्राहकों के लिए अलर्ट, ऐप ब्लॉक होने का आया है मैसेज तो भूलकर भी ना करें ये गलती

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 07:49 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर एसबीआई योनो ऐप और आधार अपडेट को लेकर एक फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि आधार अपडेट न करने पर ऐप ब्लॉक हो जाएगा औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, आईएएनएस। एसबीआई योनो ऐप के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें एपीके फाइल डाउनलोड कर आधार अपटेड करने की बात कही गई है।

    पीआईबी फैक्ट चैक की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई एक पोस्ट में बताया कि एसबीआई के नाम से सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि यूजर्स को अपना आधार अपडेट करने के लिए मैसेज के साथ आई एक एपीके फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करनी होगी। 

    साथ ही कहा गया कि यदि आधार अपडेट नहीं किया जाता है, तो एसबीआई योनो ऐप ब्लॉक हो जाएगा। पीआईबी फैक्ट चैक ने बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। एसबीआई ने इस तरह का कोई आधिकारिक मैसेज जारी नहीं किया है।

    साथ ही, यूजर्स से इस तरह की एपीके फाइल डाउनलोड न करने का आग्रह किया और कहा कि कोई भी निजी जानकारी जैसे बैकिंग या आधार डिटेल्स इन फाइलों में दर्ज न करें। इसके अलावा, इस तरह का मैसेज मिलने पर उसे जरूरी कार्रवाई के लिए 'रिपोर्ट डॉट फिशिंग एटदरेट एसबीआई डॉट को डॉट इन' पर रिपोर्ट करने का आग्रह किया।

    यह घटना बैंकिंग ग्राहकों को निशाना बनाने वाले फिशिंग हमलों के बढ़ते चलन को उजागर करती है, खासकर व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से। बैंक हमेशा लोगों से ऐसे मैसेज से सतर्क रहने का आग्रह करते हैं क्योंकि इस तरह से जालसाज अकसर खाताधारक के डर का फायदा उठाकर संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेते हैं और कई बार खाते से सारे पैसे निकाल लेते हैं।

    इसके अतिरिक्त, सरकारी एजेंसी ने डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते चलन और योनो जैसे ऐप्स के व्यापक उपयोग के साथ, यूजर्स को अवांछित संदेशों के प्रति सतर्क रहने और केवल आधिकारिक चैनलों से सत्यापित अपडेट पर ही भरोसा करने की सलाह दी।