सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SIP Calculator: ₹2000 की SIP भी बना सकती है लखपति, कितने साल तक करना पड़ेगा निवेश? यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

    Updated: Fri, 29 May 2026 04:48 PM (IST)

    यह लेख बताता है कि कैसे मात्र ₹2000 की मासिक SIP आपको लखपति बना सकती है। इसमें 4 साल में ₹1.23 लाख से अधिक का रिटर्न प्राप्त करने का पूरा कैलकुलेशन सम ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    SIP Calculator ₹2000 की SIP भी बना सकती है लखपति, कितने साल तक करना पड़ेगा निवेश यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

    HighLights

    1. ₹2000 की मासिक SIP से लखपति बनने का तरीका।

    2. 4 साल में ₹1,23,670 का अनुमानित रिटर्न प्राप्त करें।

    3. SIP शुरू करने के लिए आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया।

    नई दिल्ली। आमतौर पर लोग पैसा बचाने के लिए छोटी-छोटी एसआईपी करते हैं, जिससे उनकी सेविंग्स भी होती हैं और उनका पैसा मार्केट के मुकाबले सेफ भी रहता है, क्योंकि एसआईपी करने में स्टॉक मार्केट जितना खतरा नहीं होता है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि अगर वे हर महीने ‌‌₹2000 की एसआईपी करते हैं तो कितने सालों बाद वे लखपति बनेंगे। आज कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं कि ₹2000 की एसआईपी कितने सालों बाद ₹1 लाख तक का रिटर्न दे सकती हैं।

    ‌₹2000 की SIP का कैलकुलेशन

    मान लीजिए आपने ‌₹2000 से अपनी एसआईपी की शुरुआत की। इस पर संभवतः आपको 12% का रिटर्न मिलेगा। तो एसआईपी कैलकुलेटर के हिसाब से अगर आप 4 साल तक हर महीने ₹2000 की एसआईपी करते हैं, तो चार सालों में आपको ₹ 1,23,670 रिटर्न मिल सकता है।

    • कुल निवेश- ₹ 96,000
    • रिटर्न रेट- 12%
    • निवेश की अवधि- 4 साल
    • रिटर्न- ₹ 27,670
    • कुल रिटर्न- ₹ 1,23,670

    इस हिसाब से 4 साल के निवेश के बाद आप ₹1 लाख से ज्यादा जोड़ सकते हैं।

    SIP करने के लिए क्या चाहिए-

    अगर आप एसआईपी की शुरुआत करना चाहते हैं तो किसी भी SEBI-रजिस्टर्ड ब्रोकिंग ऐप/प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। चुने हुए प्लेटफॉर्म पर आपको डिमेट अकाउंट बनाना पड़ेगा जो पूरा तरह से पेपरलेस और डीजिटल होगा। और फिर वहां से आप अपने लिए अच्छा सा म्यूचुअल फंड चुन कर, उसमें मंथली एसआईपी की शुरुआत, कम से कम ₹500 से कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास पैन कार्ड, आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए।

    बाद में बढ़ सकती है SIP की लिमिट?

    कई लोग शुरुआत में ₹500 या ₹1000 की एसआईपी से निवेश की शुरुआत करते हैं। ऐसे में उनके मन में सवाल रहता है कि क्या वे बाद में आर्थिक स्थिति बेहतर होने पर इसकी लिमिट बढ़ा सकते हैं? तो इसका सीधा जवाब है, जी हां। आप जब चाहें अपनी मंथली एसआईपी की लिमिट बढ़ा सकते हैं, लेकिन ध्यान हर महीने समय से इसकी किस्त भरें, वरना जुर्माना लग सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: पॉकेट मनी बचाने का बेस्ट तरीका: ये 5 बैंक दे रहे बच्चों के लिए 'जीरो बैलेंस' खाते की सुविधा! मिलेंगी बेहद खास सुविधाएं